Blog

सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत,तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर

बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा उडगन रेलवे फाटक के आगे नीको प्लांट मोड़ के पास हुआ। पुलिस ने मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 सीई 8802 के चालक के खिलाफ धारा 106 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम हरदी थाना हिरीं निवासी विनोद कुमार मरकाम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थी के मुताबिक वह बिलासपुर स्थित विवेक टायर दुकान में मजदूरी करता है। उसका ससुराल ग्राम भैसबोड़ में है। हरेली त्योहार और बेटी के जन्मदिन के चलते वह परिवार सहित 6 अगस्त को ससुराल आया था। 12 अगस्त की दोपहर करीब 3:30 बजे उसके नाना ससुर दसरू राम ध्रुव निवासी ग्राम धनेली अपने घर जाने की बात कहकर टीवीएस एक्सल लूना क्रमांक सीजी 04 एमडी 8928 से भैसबोड़ से रवाना हुए थे। शाम करीब 5:30 बजे परिजनों को सूचना मिली कि उडगन रेलवे फाटक के आगे नीको प्लांट मोड़ के पास उनका एक्सीडेंट हो गया है। बताया गया कि दगौरी की ओर से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 सीई 8802 के चालक
ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से
दसरू राम की लूना को टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें सिर, माथे, चेहरे और हाथ में गंभीर चोटें आईं। 112 की टीम उन्हें बिल्हा अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर बिल्हा पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों और आरोपी चालक की भूमिका की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *