Blog

नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक हंगामेदार होने के आसार

भाजपा व कांग्रेस के पार्षदों ने 66 सवाल किए,

1 घंटे में 15 से 20 सवालों के जवाब ही मिल सकेंगे

बिलासपुर। 13 फरवरी को निगम की सामान्य सभा होगी। 1 घंटे पार्षदों के सवाल जवाब के लिए निर्धारित किया गया है। भाजपा व कांग्रेस के पार्षदों ने 66 सवाल किए हैं। 1 घंटे में 15 से 20 सवालों के जवाब ही मिल सकेंगे। कल कांग्रेस पार्षद दल की बैठक होगी जिसमें समान सभा को लेकर रणनीति बनाई जाएगी फरवरी को भाजपा पार्षद दल की बैठक में सभा में लाए जाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा

सामान्य सभा में पूछे जाने वाले प्रश्नों में पहला सवाल यदुनंदन नगर की भाजपा पार्षद सीमा संजय सिंह ने किया है लॉटरी से निकाले गए सवाल में सीमा सिंह ने पूछा है कि जोन क्रमांक 2 में 16 से 17 लाख के टैक्स वसूली का गवन किया गया है जिसमें एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है इस गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषियों को कब तक सजा मिलेगी। सीमा ने एक और सवाल किया है कि पिछली सामान्य सभा में उन्होंने जोन 2 में जेसीबी एवं टैंकर बेचे जाने की शिकायत की थी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। । कांग्रेस पार्षद दिलीप पाटिल ने पूछा है कि लिंगियाडीह में प्रस्तावित योजना क्या है जिसके लिए कई मकान तोड़े गए जिसकी जानकारी पार्षद ने मांगी है।
वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद विजय मरावी ने पूछा है कि जोन 2 में एक माह में ₹3828 लीटर डीजल की खपत एवं 1540 लीटर पेट्रोल की खपत हो रही है जबकि वाहन चल नहीं रहे हैं और इसके लिए पंजी संधारण भी नहीं किया जा रहा,वित्तीय अनियमितता की जा रही हैं । जांच करने की मांग पार्षद ने की है। भाजपा पार्षद प्रीतेश कुमार सोनी ने सवाल किया है कि राजकिशोर नगर में कितने लोगों का लीज माफ किया गया है और किस आधार पर किया गया है और पूरे कॉलोनी की लीज माफ किए जाने की क्या कार्य योजना है। कांग्रेस पार्षद ओम कश्यप ने पूछा है कि तेलीपारा से मनोहर टॉकीज जूना बिलासपुर को जोड़ने वाली ज्वाली नाला में अतिक्रमण कारवाई किस सीमांकन रिपोर्ट के आधार पर की गई है किसके आदेश से की गई है जिसकी जानकारी आज तक नहीं प्राप्त हुई है। भाजपा पार्षद दिलीप कोरी ने सवाल किया है कि उनके वार्ड में सफाई हाथ ठेला प्राप्त नहीं हो रहा है और उ डबरी तालाब में जलकुंभी और नाले में पानी मिलने के कारण तालाब का पानी गंदा और बदबूदार हो गया , जीर्णोद्धार कब तक किया जाएगा। रमेश पटेल ने पूछा है कि उनके वार्ड क्रमांक 13 में नदी के किनारे रोड बनाकर दीवाल बनाई गई है तथा नाली निर्माण अधूरा क्यों है। नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप ने पूछा कि किसी भी वार्ड में पेयजल मोटर पंप खराब होने के कारण मरम्मत करने में 10 से 15 दिन लग जाता है जिससे आम लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है तत्काल मरम्मत व्यवस्था किया जाए।
दूसरा सवाल इब्राहिम खान ने पूछा है जिसमें हेमू नगर के वार्ड क्रमांक 45 में स्मार्ट सड़क सिंगल पॉइंट डिवाइड बनाकर दोनों तरफ लाइट लगाई जा रहे हैं और वार्ड क्रमांक 46 को अनदेखा एवं सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है। तीसरा सवाल रानी शैलेश देवांगन ने पूछा है उनके वार्ड में एक पुराना तालाब है सरोवर धरोहर योजना के तहत सौंदर्य करण कार्य कराना चाहती हैं लेकिन अभी तक निगम आयुक्त , महापौर को आवेदन देने के बावजूद सौंदर्यीकरण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, कब शुरू होगा। कांग्रेस पार्षद पुष्पेंद्र साहू ने पूछा है कि जोन क्रमांक 2 में आगामी ग्रीष्म ऋतु के पेयजल संकट से निपटने के लिए निगम द्वारा क्या उपाय किया जा रहा है। सुनील सोनकर ने पूछा है कि शुद्ध पेयजल की आपूर्ति जर्जर सड़कों का मरम्मत तथा बंद स्ट्रीट लाइट अत्यंत चिंता जनक है इन समस्याओं का निराकरण कब तक होगा। अमित भारते ने पूछा है कि उनके वार्ड उसलापुर में बोर खनन खराब हो गए हैं रिपेयरिंग कार्य तत्काल किया जाए। रानी शैलेश देवांगन ने फिर एक सवाल किया है कि चिगराज पारा में कांग्रेस शासन काल में 150 परिवारों का मकान नगर निगम द्वारा तोड़ा गया था जिसका आवास आवंटन आज तक नहीं हुआ और गरीब परिवारों के द्वारा पूरा पैसा भी जमा किया जा चुका है फिर भी मकान का आवंटन नहीं किया गया। मोहन श्रीवास ने पूछा है कि वार्ड क्रमांक 47 में पट्टा देने हेतु राशि जमा कर रसीद काटा गया किंतु आज तक हितग्राही परिवारों को पट्टा का वितरण नहीं किया गया कब तक किया जाएगा वर्तमान 65 के पार्षद ते हरिराम जयसवाल ने पूछा है कि इमलीभाठा अंबेडकर आवास एवं मानस विहार में दो महीने से मोटर पंप बंद पड़ा है कब तक सुधरेगा । वार्ड क्रमांक 4 की पार्षद कुसुम महाबली कोसले ने पूछा है कि गोकुलधाम नगर में प्रदूषण तालाब का सौंदर्यकरण कब तक कराया जाएगा । लक्ष्मी यादव नेने पूछा है कि देवरी खुर्द में सिवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु मरम्मत एवं सीवरेज लाइन बिछाने की क्या योजना है। हेमंत मरकाम ने पूछा है की मंगला में निगम के जमीन में शहर के कचरे को डंप किया जा रहा है, यहां आग लगा रहे प्रदूषण फैल रहा है इस पर अब तक क्या कार्रवाई होगी। ओम कश्यप ने पूछा है कि तेलीपारा में वार्ड की मूलभूत सुविधाओं की कमियों को दूर करने के लिए कई बार आयुक्त एवं महापौर को पत्र दिया है लेकिन उनके वार्ड में दो बोर 500 मी पाइपलाइन बदलने तथा सुलभ शौचालय सड़क निर्माण नहीं किया गया है कब तक पूरा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *