Blog

चिलचिलाती धूप में शीतल सेवा : पंजाबी संस्था ने बांटी ठंडी लस्सी, राहगीरों को मिली राहत…

बिलासपुर। पंजाबी संस्था एवं पंजाबी हिन्दू महिला संस्था, बिलासपुर द्वारा ग्रीष्म ऋतु की विदाई एवं वर्षा ऋतु के आगमन की पूर्व बेला में रविवार, 14 जून को स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों के लिए विशेष ठंडी पंजाबी लस्सी वितरण का विशाल सेवा शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा शिविर में सैकड़ों राहगीरों ने शीतल लस्सी एवं शरबत का आनंद लेकर राहत महसूस की। यह शिविर प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रिंग रोड-2 स्थित गोविन्दम पैलेस के मुख्य द्वार के सामने आयोजित किया गया।


इस अवसर पर पंजाबी संस्था के अध्यक्ष अशोक ऋषि एवं पंजाबी हिन्दू महिला संस्था की अध्यक्ष रमा ऐरी के नेतृत्व में, कार्यक्रम संचालक राजकुमार (सौरभ) कोहली सहित दोनों संस्थाओं के अनेक सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे और सेवादार के रूप में अपनी सक्रिय सेवाएं प्रदान कीं।
मुख्य मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों, ऑटो एवं रिक्शा चालकों, महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों को पूरे सम्मान के साथ विशेष रूप से तैयार गाढ़ी, ठंडी पंजाबी लस्सी परोसी गई। सेवा कार्य के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए डिस्पोजेबल गिलासों के समुचित निपटान की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।


इस अवसर पर अध्यक्ष अशोक ऋषि ने कहा कि सनातन एवं पंजाबी परंपरा में राहगीरों को शीतल पेय प्रदान करना अत्यंत पुण्य का कार्य माना जाता है। इसी भावना से प्रेरित होकर संस्था के पदाधिकारियों, वरिष्ठ मार्गदर्शकों एवं युवा सेवादारों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
उन्होंने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने के साथ-साथ सर्वसमाज में सेवा, सहयोग और सामूहिक सहभागिता का संदेश देने के उद्देश्य से किया गया।
इस अवसर पर महासचिव जगदीश दुआ, प्रतीक ढोडी, संजय दुआ, सौरभ कोहली, सुलभ अरोड़ा, गौरव ऐरी, राजेश सानन, अनमोल कोहली, राजेश दुआ, अनूप कोहली, अशोक सवन्नी तथा महिलाओं में प्रमुख रूप से रजनी ऋषि, ज्योति दुआ, संगीता सानन, रेखा दुआ, चानी ऐरी, शिखा सवन्नी, शारदा मथारू, कमला ढोडी, तनवीर खनूजा एवं मंजीत ढींगरा सहित अनेक सदस्यगण सपरिवार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *