Blog

चेक बाउंस के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी गिरफ्तार, थाना जांजगीर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश उपरांत भेजा गया जेल

वारंटी द्वारा न्यायालय से जमानत मिलने के बाद शर्तों का उल्लंघन कर फरार हो गया था

जांजगीर चांपा । पुलिस द्वारा फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु समय समय पर अभियान चलाकर पकड़ा जा रहा है। इसी क्रम में चेक बाउंस के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे गिरफ्तारी वारंटी को पकड़ने में थाना जांजगीर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपी न्यायालय से जमानत मिलने के बाद शर्तों का उल्लंघन कर फरार हो गया था, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही थी।

ASI राजटलाल यदु एवं प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी थाना जांजगीर के द्वारा मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वारंटी की पतासाजी करते हुए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली।
पुलिस ने वारंटी चंद्रशेखर आजाद पिता मोहिनी आजाद निवासी पुटपूरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया है। जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा फरार आरोपियों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

उक्त कार्रवाई में ASI राजटलाल यदु एवं प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी थाना जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *