नेशनल हाईवे में जमीन का मुआएजा बढ़ाने लिए 2 लाख रुपए
बाबी ढाबा संचालक औऱ खैरखुँडी निवासी पर धोखाधड़ी कर पैसे लेने का लगा आरोप
बिलासपुर । नेशनल हाईवे में जमीन का मुआईजा बढ़ाने के एवज में ढाबा संचालक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक ग्रामीण को 2 लाख का चूना लगा दिया। पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत रतनपुर थाने में की है।
रतनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मदनपुर निवासी कृष्ण कुमार कोसले ने बाबी ढाबा संचालक औऱ घनश्याम ठाकुर पर धोखाधड़ी कर पैसे लेने की शिकायत रतनपुर थाना में की है। पुलिस ने बताया कि कृष्ण कुमार कोशले पिता राम खिलावन कोशले ने अपने परिचित खैरखुँडी निवासी घनस्याम ठाकुर औऱ बाबी ढाबा संचालक बाबी शुक्ला पिता स्व दिलीप कुमार शुक्ला जो कि ग्राम गतोरी का रहने वाला है। दोनों व्यक्तियों ने नेशनल हाइवे में मुआवजा बढ़ाने के एवज में 2 लाख रुपये लिए थे।लेकिन मुआवजा नहीं बढ़ा और न आज तक पैसा वापस किए। पैसा वापस मांगने पर गाली गलौच और जान से मारने की धमकी दी जाती है।जिसकी शिकायत थाना में की गई है।पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस बोली जांच करने के बाद होगी कार्रवाई
इस मामले को लेकर रतनपुर थाना प्रभारी नरेश चौहान का कहना है कि शिकायत मिली है
पैसा लेने का आरोप दो लोगो पर लगा हुआ है।जिसकी जांच की जा रही है।