Blog

रतनपुर नया तालाब में मगरमच्छ रेस्क्यू कर भेजा गया कानन पेंडारी

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट

रतनपुर,,, वार्ड नंबर 8 भेडि़मुडा स्थित नया तालाब(चेमरा डबरी)में मगरमच्छ के आ जाने से लोगों में दहशत की स्थिति बन गई थी, तालाब के आसपास घनी आबादी होने की वजह से मगरमच्छ से खतरा बढ़ गया था कुछ दिनों से लोग मगरमच्छ की तालाब में होने की बात करते रहे, कई लोगों ने तो यहां तक कहा कि हमने कुछ दिन पहले तालाब के किनारे विचरण करते हुए भी देखा था,

लेकिन जैसे ही सुबह-सुबह मगरमच्छ को तालाब में देखा गया मोहल्ले वासियों के द्वारा तत्काल इसकी सूचना नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप को दी, तत्काल मौके पर पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप ने इसकी सूचना रतनपुर वन विभाग के रेंजर देव सिंह ठाकुर को दी, जिस पर रेंजर देव सिंह ठाकुर ने तत्काल रेस्क्यू टीम बुलाकर लव कुश कश्यप के कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर मगरमच्छ का रेस्क्यू किया, जिसे कानून पेंडारी की रेस्क्यू गाड़ी को मंगा कर उसे कानून पेंडारी भेज दिया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *