गौ सेवा पूर्ण कर शांता फाउंडेशन ने पूरे किए 1500 दिन

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर स्थित शांता फाउंडेशन बिलासपुर के द्वारा निःस्वार्थ शानदार 1500 दिन गौ सेवा पूर्ण कर लिया गया है।शांता फाउंडेशन के संस्थापक समाजसेवी नीरज गेमनानी क़ा कहना है की गौ माता के आशीर्वाद से हमारी संस्था शांता फाउंडेशन के द्वारा बिना रुके 1500 दिन गौ सेवा पूर्ण किये है। हमारे द्वारा प्रतिदिन 100रोटी और गुड़,अनाथ जैसे रोड में छोड़े गौ वंश को खिलाने क़ा कार्य करती है जो की निरंतर चलते रहेगा । हमारे द्वारा रोड एक्सीडेंट से बचाने हेतु गौ माता के गले में रेडियम बेल्ट भी बांध कर बचाने क़ा प्रयास किया जाता है।
हमारे द्वारा आज दिनाँक 16सितंबर 2025 को श्री गोपाल कामधेनु गौ सेवा धाम क़ा गौ सेवा हेतु भ्रमण किया गया जहाँ के संस्थापक श्री विपुल शर्मा जी का श्रीफल एवं सॉल देकर सम्मानित किया गया तत्पश्चात एक्सीडेंटल गौ माताओं हेतु एंटीबायोटिक इंजेक्शन प्रदान कर सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त किये,एवं गुरुनानक चौक से एनटीपीसी सीपत रोड तक गौ माता के गले में रेडियम बेल्ट बाँधा गया यह सेवा कार्य ब्रिजित डॉली श्रीवस,वंदना अग्रवाल, शशिकला,भाग्यश्री के सौजन्य से सम्पन्न हुआ।
। इस सेवा कार्यक्रम में श्रीमती डी विनीता रॉव,डी निहारिका रॉव,जसमीत सिंह टुटेजा,जय प्रकाश तिवारी,प्रवीण पांडेय,कान्हा रामनानी सेवा कार्य में उपस्थित रहे।