गुरुद्वारा श्री गुरुसिंध दयालबंद में मनाया जा रहा शहीदी सप्ताह
एक विशेष सिमरन शहीदी बाईक रैली निकाली गई
बिलासपुर।गुरुद्वारा श्री गुरुसिंध दयालबंद बिलासपुर में सिखों के नौवें गुरु श्री गुरुतेग बहादुर साहिब के 350वें शहादत वर्ष को समर्पित शहीदी सप्ताह श्रध्दा से मनाया जा रहा है। इसमें सोमवार को बाहर से आए एवं स्थानीय हजूरी रागी जत्था ने विशेष दीवान सजाया। शाम को एक विशेष सिमरन शहीदी बाईक रैली निकाली गई।शहादत वर्ष पर विशेष दीवान के लिए श्री अमृतसर साहिब दरबार साहिब से आए हजुरी रागी जत्था भाई साहब सुखवंत सिंह, चंडीगढ़ से पंथ के प्रसिद्ध कथा प्रचारक भाई साहब अमरीक सिंह, गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ सभा दयालबंद के हजूरी रागी जत्था भाई साहब भाई मनिंदर सिंह, हेड ग्रंथी भाई साहब मान सिंह बडला ने सोमवार को सुबह का विशेष दीवान सजाया। शाम को निकाली गई बाइक रैली में समाज के पुरुषों ने सफेद ड्रेसकोड व केसरी पगडी, बहनें सफेद सूट व केसरी चुन्नी में भाग लिया एवं शहीदी सिमरन करते हुए गए। बाईक आरंभ होकर गुरुनानक चौक, रेल्वे काली मंदिर चौक, जगमल चौक, गांधी चौक, तारबाहर चौक, सीएमडी कालेज चौक, अग्रसेन चौक, सत्यम टाकीज चौक, पुराना बस स्टैंड, तेलीपारा रोड, गोल बाजार, सदर बाजार, देवकीनंदन चौक, नेहरु चौक, गुरुतेग बहादुर चौक होते हुए श्री कलगीधर गुरुद्वारा 27 खोली पहुंची। 24 नवंबर शाम का दीवान गुरुद्वारा श्री कलगीधर 27 खोली में सजाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दयालबंद, प्रबंधक कमेटी श्री कलगीधर गुरुद्वारा 27 खोली, प्रबंधक कमेटी सेन्ट्रल गुरुद्वारा गोंड़पारा सहित अन्य गुरुद्वारा की प्रबंधक कमेटी एवं पंजाबी समाज का सहयोग रहा।