Blog

छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “मासिक धर्म जागरूकता कार्यक्रम” का किया गया आयोजन

सड़क दुर्घटनाओं एवं अपराधों से बचाव के लिए चेतना के सभी आठों आयामों पर भी की गई विस्तृत चर्चा

विशेषज्ञों ने छात्राओं को मासिक धर्म से संबंधित वैज्ञानिक जानकारी, व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं इससे जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों के संबंध में विस्तार से दी जानकारी

बिलासपुर ।एसएसपी रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर बिलासपुर पुलिस के द्वारा चेतना अभियान के तहत नियमित रूप से विभिन्न आयामों पर नागरिक जागरूकता अभियान चलाई जा रही है जिसमें चेतना- यातायात जागरूकता, चेतना -महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध, चेतना -साइबर फ्रॉड, चेतना विरुद्ध नशा की लत, मोबाइल की लत, वरिष्ठ जनों के विरुद्ध अपराध आदि अनेक आयामों पर जागरूकता अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को अपराध से बचने तथा अपराध के निवारण हेतु बिलासपुर पुलिस को किसी भी प्रकार की अपराधिक घटनाओं के संबंध में संदेह व जानकारी प्राप्त होने पर त्वरित बिलासपुर पुलिस को इस संबंध में अवगत कराने आम नागरिकों से अपील भी की जा रही है।

इसी के साथ-साथ बिलासपुर पुलिस के द्वारा जन सरोकार से जुड़ी हुई विभिन्न समसामयिक जनहित जागरूकता कार्यक्रम भी लगातार आयोजित कर जनहित के कार्यों को व्यापक स्तर पर नागरिक संगठनों व आम नागरिकों के सहयोग से आयोजित कर समाज में व्याप्त भ्रांतियां एवं मिथकों के बारे में लोगों को जागरूक की जा रही है।

इसी कड़ी में आज नागरिक संगठनों के विशेष सहयोग से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तखतपुर में छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “मासिक धर्म जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं तथा महिलाओं को वाहवारी के वैज्ञानिक पहलुओं तथा इस दौरान माता बहनों को होने वाली कठिनाइयों, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी सावधानियां तथा सामाजिक भ्रांतियां एवं स्वच्छता से संबंधित मिथकों के बारे में खुलकर बात करते हुए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल विशिष्ट अतिथि ,एसएसपी श्री रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे, उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद तखतपुर की अध्यक्ष डॉ. पूजा मक्कड़ ने की।

विशेषज्ञों ने दी छात्राओं को मासिक धर्म से संबंधित वैज्ञानिक जानकारी

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। विशेषज्ञों ने छात्राओं को मासिक धर्म से संबंधित वैज्ञानिक जानकारी, व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं इससे जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मासिक धर्म महिलाओं के जीवन की एक सामान्य एवं प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसके प्रति जागरूकता एवं स्वच्छता अत्यंत आवश्यक है।

कलेक्टर ने किशोरियों को सही जानकारी उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य, शिक्षा और अनुशासन को जीवन का आधार बनाने का दिये संदेश

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा के साथ स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता भी विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने किशोरियों को सही जानकारी उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य, शिक्षा और अनुशासन को जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया।

एसएसपी ने छात्राओं को आत्मविश्वासी, सजग एवं निर्भीक बनने की प्रेरणा देते हुए साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के प्रति किए जागरूक

एसएसपी रजनेश सिंह ने छात्राओं को आत्मविश्वासी, सजग एवं निर्भीक बनने की प्रेरणा देते हुए साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग सदैव उनकी सहायता के लिए तत्पर है।

मासिक धर्म को लेकर सकारात्मक सोच रखे छात्राएं

डॉ. पूजा मक्कड़ ने कहा कि स्वस्थ एवं शिक्षित बेटियां ही समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। उन्होंने मासिक धर्म को लेकर सकारात्मक सोच विकसित करने एवं इस विषय पर खुलकर चर्चा करने की आवश्यकता पर बल दिया।

पेन,कॉपी और पेंसिल वितरण किया गया छात्राओं को

कार्यक्रम के दौरान मिडिल स्कूल की छात्राओं को अध्ययन के लिए कॉपी, पेन, पेंसिल सहित विभिन्न शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। अतिथियों ने छात्राओं को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं उच्च लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अतिथियों, संस्था प्रमुखों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं उत्कृष्ट योगदान देने वाली छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल एवं वैज्ञानिक तरीके से उत्तर दिया।

कलेक्टर एसपी बोले,सायबर अपराध से बचे लोग

इस अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं डीआईजी व एसएसपी रजनेश सिंह के द्वारा आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन, साइबर अपराधियों से बचाव तथा महिलाओं एवं बच्चों को किसी भी प्रकार के अपराध व अपराधियों के संबंध में संदेह व जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल नजदीकी थाना को अवगत कराने तथा अपराध जन्य कोई विशेष क्षेत्र हो तो इस संबंध में जानकारी प्रदान किए जाने के संबंध में उपस्थित छात्राओं को कही गई।

ट्रैफिक नियमों का करे पालन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के द्वारा यातायात से संबंधित समस्त नियमों एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित सुरक्षा मानकों एवं माप दडों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान कर सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु समस्त छात्राओं को यातायात नियमों के पालन अनिवार्य रूप से करने तथा यातायात पुलिस बिलासपुर के ब्रांड एंबेसडर के रूप में बताई गई समस्त नियमों को आम नागरिकों तक विस्तारित करने के लिए कही गई।
कार्यक्रम में आर्यन फिल्म एवं पूर्व यातायात एसआई उमाशंकर पाण्डेय सक्रिय सहभागिता निभाई तथा कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन प्रभारी प्राचार्य जितेंद्र शुक्ला ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *