Blog

रेलवे में अपराध रोकने जीआरपी अलर्ट

डीएसपी बोले,संदिग्धों पर पैनी नजर,त्वरित कार्रवाई होगी

बिलासपुर । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में अपराध पर नकेल कसने के लिए जीआरपी ने एक बड़ा कदम उठाया है। डीएसपी ने साफ किया है कि अब संदिग्धों पर पैनी नजर और त्वरित कार्रवाई ही प्राथमिकता होगी।

दरअसल रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों और रेल मार्गों पर अपराध की रोकथाम के लिए जीआरपी ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। डीएसपी टी. खाखा ने बताया कि इसके लिए एक मजबूत और सतर्क टीम गठित की गई है, जो हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रख रही है। जहां-जहां अपराध की संभावना दिख रही है, वहां तुरंत टीम सक्रिय हो रही है।डीएसपी ने कहा कि कई मामलों में ठोस कार्रवाई करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी थानों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी आपराधिक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए।डिवीजन के सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्र में सघन गश्त करें, ताकि अपराधियों के इरादों को समय रहते नाकाम किया जा सके और यात्रियों को सुरक्षित माहौल मिले।
रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की संयुक्त कार्ययोजना के तहत दोनों एजेंसियां मिलकर काम करेंगी। इससे रेलवे मार्गों पर निगरानी और भी सख्त होगी और अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सकेगा।जीआरपी डीएसपी का कहना है कि यह पहल आने वाले समय में रेल यात्रियों को ज्यादा सुरक्षित यात्रा का अनुभव देगी और यह संदेश भी देगी कि रेलवे क्षेत्र में अपराध की कोई जगह नहीं है।

वर्जन
रेलवे और स्टेशनों पर अलर्ट रहकर संदेहियों पर निगरानी रखी जा रही है।इसके साथ ही पुलिस की टीम घूमकर काम करेगी।ताकि अपराध करने वालो के बीच भी खौफ बना रहे।

टी. खाखा
,जीआरपी डीएसपी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *