Blog

सावधान ! कहीं आपकी आईडी का दुरुपयोग तो नहीं हो रहा

मस्तूरी से आई गंभीर ठगी की घटना

बिलासपुर।मस्तूरी थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक की पहचान और दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी सिम जारी किया गया और उसका गलत उपयोग किया गया। ग्राम खपरी निवासी हीरा खन्ना 26 वर्ष ने थाना मस्तूरी में शिकायत दर्ज कराई है कि रितेश मोबाइल के एजेंट निखील ने धोखे से उनके दस्तावेजों का इस्तेमाल कर उनके नाम पर वी. आई कंपनी का सिम नंबर जारी किया और उसका स्वयं उपयोग कर रहा है। प्रार्थी का आरोप है कि यह सिम बिना उसकी जानकारी के जारी की गई और इसका उपयोग धोखाधड़ी के उद्देश्य से किया गया है। पुलिस ने इस गंभीर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी निखील के खिलाफ धारा 66C-IT एक्ट, 318(4)-BNS, एवं 336 (3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला आम लोगों के लिए एक चेतावनी है कि वे अपने पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि का प्रयोग सोच-समझकर करें और किसी भी अनजान व्यक्ति या मोबाइल दुकान को अपने दस्तावेज न सौंपें।

बिलासपुर पुलिस की अपील

बिलासपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपने दस्तावेजों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत निकटतम थाना में दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *