Blog

ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े हाइवा का केबल काटकर चोरी, पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार,चकरभाठा पुलिस ने आरोपी से 30 हजार रुपए का वायर बरामद किया

बिलासपुर। ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े हाइवा वाहन की बॉडी में लगे वायर को काटकर चोरी करने के मामले में चकरभाठा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया करीब 30 हजार रुपए कीमत का वायर बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी दीपक निगम 53 निवासी विनोबा नगर ने थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका हाइवा वाहन क्रमांक सीजी 04 एमके 7720 ट्रांसपोर्ट नगर में खड़ा था। 8 सितंबर की रात करीब 3:30 बजे वाहन की बॉडी में लगे वायर को उसके यहां पूर्व में काम कर चुके सुभाष मोहले 30 निवासी सत्यानगर तिफरा ने काटकर चोरी कर लिया।
रिपोर्ट मिलते ही चकरभाठा पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई शुरू की और संदेह के आधार पर सुभाष मोहले को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हाइवा से चोरी किया गया वायर बरामद कर लिया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *