Blog

ट्रांसपोर्ट नगर में नगर निगम के द्बारा सील की गयी 15 दुकानें

बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर संपदा शाखा पूर्व में बीडीए ने निर्मित दुकानों पर अवैध कब्जाधारियों किराया नही जमा करने वाले दुकानदारों पर निगम की कार्यवाही में 15 दुकान सील किये गए। दुकानदारो को दस्तावेज जमा करने व बकाया भू भाटक जमा करने तक सील की कार्यवाही की गई। आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने रिक्त दुकानों को 1 माह के भीतर निविदा आमंत्रित कर आबंटन के निर्देश दिए है।

दरअसल नगर निगम आयुक्त को खबर मिली कि शहर में ऐसी कई दुकानें है जिसे लोगो ने किराये में लिया है,दुकानों को किराए में लेने के बाद उसकी किश्त जमा नहीं हो रहा है। यहां तक हर महीने मिलने वाले किराए को लेकर भी दुकानदार गंभीर नहीं है।जिसके लिए आयुक्त के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया और किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ लिस्ट बनाई गई।इसमें निगम ने ट्रांसपोर्ट नगर के दुकानदारों को नोटिस जारी किया उसके बाद उनसे बकाया किराया जमा करने की अपील की।लेकिन इसमें भी किसी के कानों में जूं तक नहीं रेंग सका।जिसके कारण निगम को टीम के साथ जाकर 15 दुकानों को सील किया गया।इस बीच लोगो के निगम से मोहलत भी मांगी लेकिन किसी की एक नहीं चली बल्कि निगम ने सीधे कार्रवाई कर दुकानों को सील कर दिया है।

वर्जन
कुछ आबंटित दुकानदारों द्बारा सूचना दी गयी थी कि ट्रांसपोर्ट नगर में पूर्व में बिलासपुर विकास प्राधिकरण द्बारा निर्मित दुकानों में से कुछ दुकानों में कब्जा किया गया है जिस पर मौके में अतिक्रमण के टीम में साथ दस्तावेज प्रस्तुत नही करने वाले दुकानों को सील किया गया।

अंकुर पांडेय
उपायुक्त संपदा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *