Blog

ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां,स्कूली छात्रों ने नियमों की अनदेखी कर उड़ाई खुलेआम धज्जियां

बिलासपुर। सड़कों पर ट्रैफिक नियम जैसे सिर्फ किताबों तक ही सिमटकर रह गए हैं। कहीं एक स्कूटी पर पांच-पांच लोग सवार होकर फर्राटा भर रहे हैं, तो कहीं स्कूल यूनिफॉर्म में नाबालिग चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। हद तो तब हो गई, जब नंबर प्लेट की जगह धार्मिक नाम लिखकर वाहन दौड़ते दिखाई दिए। शहर में सैकड़ों कैमरों की निगरानी के बावजूद अगर ये नजारे खुलेआम सामने आ रहे हैं, तो सवाल बड़ा है—आखिर नियम तोड़ने वालों को कार्रवाई का डर क्यों नहीं है?

दरअसल तितली चौक पर ट्रैफिक नियमों की ऐसी ही धज्जियां उड़ती नजर आईं। एक स्कूटी पर पांच युवक सवार थे, जो स्टेशन की तरफ से आए और तेज रफ्तार में तितली चौक से बुधवारी बाजार की ओर निकल गए।
वहीं इमलीपारा रोड पर स्कूल यूनिफॉर्म पहने पांच नाबालिग एक ही बाइक पर सवार दिखाई दिए। बाइक पर बैठे दो युवक दोनों तरफ खड़े होकर स्टंट करते नजर आए। सड़क पर किया जा रहा यह करतब सिर्फ ट्रैफिक नियमों की अनदेखी नहीं, बल्कि खुद के साथ-साथ दूसरे राहगीरों की जान को भी खतरे में डालने वाला है।
इधर तेलीपारा रोड पर एक बुलेट की नंबर प्लेट की जगह ‘जय महाकाल’ लिखा नजर आया। वहीं साइंस कॉलेज के पास एक अन्य बुलेट की आगे की नंबर प्लेट टूटी हुई थी और पीछे सिर्फ काली प्लेट लगी थी।
जब शहर की सड़कों पर कैमरों की नजर है, तो फिर सवाल यही है—कैमरों में कैद इन नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई कब होगी।या फिर कैमरे सिर्फ दिखावे के लिए लगाए गए है।

सीसीटीवी कैमरे और जवानों के बाद भी नियमों का पालन नहीं

चौक चौराहे पर ट्रैफिक के जवानों और सीसीटीवी होने के बाद भी पुलिस की कार्रवाई नहीं हो रही है।यही कारण है कि लोग तीन सवारी और चार सवारी गाड़ियों में बैठकर नियमों की अनदेखी करके पूरी तरह से नियमों को तोड़ते है।जिनके खिलाफ न कार्रवाई होती है और न ही चालान होता है जिसके कारण ऐसे लोगों के हौसले बुलंद होते जा रहे है।

कुछ लोगो पर कार्रवाई करने संतुष्ट हो जाती है पुलिस

सिर्फ कुछ लोगो पर खानापूर्ति कार्रवाई करके संतुष्ट हो जाती है उसके बाद फिर वही रवैया रहता है।जबकि देखा जाए तो बुलेट में साइलेंसर लगाकर फटाखे फोड़ने वाला सिलसिला अब भी जारी है।इसके साथ ही बुलेट से तेज आवाज और स्कूल के छात्र और छात्राएं अब भी स्कूल अपनी दो पहिया वाहनों से ही जाते है।जिसमें कार्रवाई करने में पुलिस विभाग के पसीने छूट रहे है।

वर्जन
रोज कार्रवाई होती है।इसके बाद भी कोई नियम तोड़ता है तो फिर कार्रवाई होगी और सीसीटीवी फुटेज देखकर बाइक चालकों के खिलाफ नोटिस भेजा जाएगा।

रामगोपाल करियारे
एएसपी ट्रैफिक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *