डिस्काउण्ट रेट पर दवाई दिलाने का झांसा देते हुए बातों में उलझाकर किया झपटमारी

बिलासपुर। ई रिक्शा चालक ने डिस्काउंट में दवा दिलाने का बहाना करके नगदी की लूट और भगवान की पूजा करके आ रहे व्यक्ति के गले से सोने की चेन लूटने वाले ई रिक्शा चालक को।गिरफ्तार कर लिया है।
सरकंडा पुलिस ने बटुआ की प्रार्थी अमृतलला गुप्ता राजकिशोर नगर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शंकर भगवान के मंदिर पूजा अर्चना के लिए गया था वापस आते समय नीले रंग के ई रिक्शा चालक इसके पास आकर रूकवाया और बातचीत करते हुए आपको शुगर बीपी है क्या, कहते हुए शरीर को छूने लगा और मौका पाकर गले मे पहने सोने की चैन को लूटकर भाग गया है। प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।इसी प्रकार प्रार्थी रामाधार साहू व्हीआईपी सिटी राजकिशोर नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि शाम करीब 6 बजे दवाई लेने के लिए मेडिकल स्टोर जा रहा था ।लोयला स्कूल रोड स्वर्ण काम्प्लेक्स के पास पहुंचा था इसी वक्त एक नीला रंग का ई रिक्शा वाला आया और अपने ई रिक्शा को रोक कर पूछा कहां जा रहे हो तब वह दवाई लेने मेडिकल स्टोर जाने की बात बताने पर ई रिक्शा चालक बातों में फंसाकर डिस्काउंट रेट में दवा दिलवा दूंगा कहने लगा जिससे जेब से दवा पर्ची निकाल रहा था तभी जेब में रखे नगदी रकम 17000रू. पर्ची के साथ बाहर आ गया जिसे दखेते ही ई रिक्शा के चालक पैसा को झपटकर रिक्शा चालू कर भाग गया भागत समय उसके रिक्शा का नम्बर सीजी 10 बीजी 5970 लिखा हुआ था। प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने पीड़ितों की रिपोर्ट के आधार पर संदिग्ध नीले रंग के रिक्शा के संबंध में खोजबीन शुरू की, इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि एक नीले रंग के ई रिक्शा चालक संदिग्ध रूप से मोपका चौक की तरफ घूम रहा है।पुलिस ने घेराबंदी कर नीले रंग के ई रिक्शा चालक को रोक कर पूछताछ किया गया ,जिसने अपना नाम प्रदीप सोनी बताया।घटना के बारे में पूछने पर पहले तो उसने घटना से इनकार किया उसके बाद कड़ाई से पूछताछ किया गया तो उसने सोने का चैन एवं प्रार्थी रामाधार साहू से नगदी रकम लूटना स्वीकार किया।पकड़े गए आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।