Blog

नामदेव समाज के विश्व एकात्मता महासम्मेलन में शामिल होने चलो नागपुर

चलो नागपुर चलो नागपुर चलो नागपुर

बिलासपुर।22 फरवरी 2026 को नागपुर में आयोजित संत नामदेव विश्व एकात्मता महासम्मेलन में नामदेव समाज के प्रमुख घटकों से शामिल होने की अपील करते हुए अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद नामदेव तथा फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर वर्मा ने पूरे देश के नामदेव समाज के विभिन्न घटकों से अपील करते हुए कहा है कि समाज का यह महासम्मेलन पहली बार देश में समाज को अपनी ताकत दिखाने का अवसर है । ऐसे गौरवपूर्ण अवसर जीवन में नहीं मिल पाएंगे । इसलिए समाज के सभी लोग परिवार सहित समाज के इस महाकुंभ में स्नान करें और समाज की एक जुटता का परिचय देवे। 22 फरवरी के पावन अवसर पर समाज के सभी लोगों से मार्मिक अपील की जाती है कि केवल शब्दों से नहीं बल्कि कर्म से अपनी निष्ठा सिद्ध करने का वक्त आ गया है और संत नामदेव महाराज के विचारों और महान कार्यों के प्रति हमारी सच्चा सच्ची श्रद्धा व्यक्त करने का सबसे बड़ा अवसर यह 22 फरवरी का महाकुंभ है। अपने नाते रिश्तेदारों को भी महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। 22 फरवरी रेशम बाग नागपुर
मैं समाज के सभी परिवार सहित आवश्यक पधारे।

विनम्र अपील

ज्वाला प्रसाद नामदेव
कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली

कमल किशोर वर्मा
अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ
छत्तीसगढ़ प्रांत अध्यक्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *