Blog

भाजपा किसी भी धर्म का विरोध नहीं करती है=लखन देवांगन

कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, ऐसे में कांग्रेस कुछ भी अनर्गल बात करते रहती है।

कांग्रेस पूरे देश से खोखला हो चुकी है। जनता ने कांग्रेस की बातों पर विश्वास करना

बंद कर दिया है।

बिलासपुर। अयोध्या का रहे भक्तों के ट्रेन को हरी झंडी दिखाने पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने मीडिया से बात की।मंत्री ने कहा कि धर्मांतरण और नगर पालिका के संशोधन अध्यादेश पर सवाल उठाने पर कांग्रेस पर निशाना साधा है। मंत्री लखन लाला देवांगन ने कहा कि,भाजपा किसी भी धर्म का विरोध नहीं करती है। भाजपा इसका विरोध करती है जो जबरन धर्मांतरण करते हैं। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, ऐसे में कांग्रेस कुछ भी अनर्गल बात करते रहती है। कांग्रेस पूरे देश से खोखला हो चुकी है। जनता ने कांग्रेस की बातों पर विश्वास करना बंद कर दिया है। यही वजह है कांग्रेस आज देश से सिमटते जा रही है। मंत्री नगर पालिका के संशोधन अध्यादेश पर सवाल उठाने पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि, कांग्रेस डरी हुई है। भाजपा प्रत्यक्ष चुनाव करना चाहती है। भाजपा सीधे जनता के बीच में जाना चाहती है। भाजपा डरती तो क्यों जनता के बीच जाना चाहती। कांग्रेस ने छल कपट के साथ अपना महापौर, अध्यक्ष बने इसलिए अप्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली लागू किया था। प्रत्यक्ष चुनाव में हम आएंगे तो जनता सीधे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगी। आगे उन्होंने कहा कि, कांग्रेस का काम केवल भ्रष्टाचार करना है। 5 साल कांग्रेस ने केवल भ्रष्टाचार किया। चावल, कोयला, गोबर, गौठान के भ्रष्टाचार में कांग्रेस लिप्त रही। कांग्रेस को अनर्गल बयानबाजी करने का शौक रहता है। इसलिए कांग्रेस कुछ भी बोलते रहती है। कांग्रेस को पहले खुद अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

केंद्र की मोदी सरकार योजनाओं का दे रही लाभ

केंद्र की मोदी सरकार प्रदेश भर में महिलाओं को योजनाओं का लाभ दे रही है।इसमें महतारी वंदन योजना भी शामिल है जिसका नौवा किश्त महिलाओं के खाते में आ गया है। इसके साथ हो प्रदेश में साय सरकार किसानों को बोनस,तेंदूपत्ता, आवास योजना,धान खरीदी पर राहत और
कई तरह से आमजनों को लाभ देने के लिए कई योजनाएं लागू कर रही है।

उद्योगों को बढ़ावा देने सरकार की प्रथमिकता,जल्द उद्योग नहीं लगा तो जमीन भी होगा निरस्त

मंत्री लखन देवांगन ने कहा कि प्रदेश में सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उद्योगपतियों और उद्योग से जुड़े हुए लोगों से संपर्क करके जल्द से जल्द उद्योग को लगाने का काम कर रही है। साथ ही जिन लोगों ने उद्योग के लिए जमीन लीज पर लिया है अगर वे लोग समय सीमा में उद्योग नहीं लगाए तो उनकी जमीन को निरस्त कर दिया जायेगा।

उद्योग नीति से मिलेगा लाभ

कैबिनेट मंत्री का मानना है कि उद्योग नीति से लाभ मिलेगा,नया उद्योग नीति फायदेमंद है। जिसमे पिछड़े हुए क्षेत्र में ज्यादा विकास करने का काम किया जायेगा। ताकि वह क्षेत्र जल्द उद्योग के माध्यम से विकास कर सके और बेरोजगारों को रोजगार मिल सके। इसके लिए सरकार अपने तरीके से काम कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *