Blog

तहसीलदार की टीम ने किराना दुकान में मारा छापा

किराना दुकानदार के पास अवैध धान का भंडारण जब्त

पोड़ी गांव में 16 क्विंटल चावल और 10 बोरे धान बरामद

बिलासपुर. रतनपुर तहसीलदार शिल्पा भगत की टीम ने पोड़ी गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए किराना दुकानदार कार्तिक कश्यप के घर छापा मारा। इस दौरान 16 क्विंटल चावल और 10 बोरे धान का अवैध भंडारण पकड़ा गया। भंडारण के लिए जरूरी दस्तावेज न मिलने पर सामान जब्त कर लिया गया।

अवैध भंडारण की सूचना पर हुई कार्रवाई
सूचना मिलने पर तहसीलदार शिल्पा भगत ने तत्काल टीम गठित कर छापामार कार्रवाई की। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि दुकानदार के पास भंडारण के वैध दस्तावेज नहीं थे।

मंडी एक्ट के तहत होगी सख्त कार्रवाई
कार्तिक कश्यप पर मंडी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। तहसीलदार शिल्पा भगत ने कहा कि अवैध भंडारण के खिलाफ प्रशासन सख्त है और ऐसे मामलों में कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *