Blog

तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर,अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम

बिलासपुर । हाई कोर्ट के सामने गुरुवार दोपहर माजदा वाहन की टक्कर से बाइक सवार 74 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक दीपक दास मानिकपुरी कोनी क्षेत्र के बिलासा ताल के पास रहते थे और हाई कोर्ट में एक अधिवक्ता के यहां मुंशी का काम करते थे। काम खत्म कर घर लौटते समय यह हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार दीपक दास गुरुवार शाम करीब चार बजे बाइक से घर जा रहे थे। हाई कोर्ट के सामने पहुंचने पर तेज रफ्तार माजदा वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने माजदा वाहन जब्त कर लिया है। चालक की पहचान और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक के शव को सिम्स के मरच्यूरी में रखवाया गया था। जहाँ शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *