अग्रवाल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा दिन लखदातार वॉरियर्स, ब्लैक राइडर्स, ने जीते अपने-अपने मैच

कलेक्टर संजय अग्रवाल तथा पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने की बल्लेबाजी , गेंदबाजी खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
बिलासपुर। अग्रोहा मित्र मंडल के द्वारा आयोजित मिनी स्टेडियम गांधी चौक में चल रहे अग्रवाल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर संजय अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सर्वप्रथम अग्रसेन महाराज की मूर्ति पर पूजा अर्चना कर खेल मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। मैदान में बैलून छोड़कर खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मिनी स्टेडियम खेल मैदानमें बल्लेबाजी करते हुए चौके और छक्के भी लगाएं। गेंदबाजी भी की। कलेक्टर संजय अग्रवालने अग्रोहा मित्र मंडल के द्वारा आयोजित अग्रवाल प्रीमियर लीग 2025 की तारीफ की।

अग्रोहा मित्र मंडल के द्वारा उनका सम्मान भी किया गया स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। पहले मैच में
अग्रवाल समाज के वरिष्ठ जनों की मौजूदगी में एवं उनके आशीर्वाद से मैच का शुभारंभ हुआ। आज मिनी स्टेडियम गांधी चौक में चार मैच खेले गए हैं। अग्रवाल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन का पहला मैच लखदातार वारियर्स तथा राइजिंग स्टार के बीच खेला गया। जिसमें राइजिंग स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 51 रन बनाकर अपने विरोधी टीम को 52 रन का लक्ष्य दिया। लखदातार वॉरियर्स के खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए आसानी से यह मैच अपने पाले में कर लिया इस टीम ने 6 विकेट से यह मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विकल जाजोदिया को दिया।

एक अन्य दो मैच में मिल्कयाना मास्टर्स की टीम ने खाटू श्याम चैंपियन को सात रनों से हराया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विकास बंसल को दिया गया।
दूसरा मैच में ब्लैक राइडर्स ने लखदातार वॉरियर्स को आठ विकेट से पराजित किया। इस मैच में सिद्धार्थ बंसल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दियागया। यह पूरा मैच यूट्यूब में लाइव देखा जा सकता है।
मैचका आंखों देखा हाल तुषार ने बताया। , स्कोरर के रूप में मोईन मिर्जा जानकारी दे रहे हैं। क्रिकेट प्रतियोगिता को सफल बनाने में इस अवसर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष शिव अग्रवाल, सचिव सुनील सोथलिया, चतुर्भुज अग्रवाल, परशराम निशानियां,अनिल अग्रवाल, किशन बुधिया, विनोद मित्तल, अजय जाजोदिया, डॉ अंकुर सिंघल,अक्षय अग्रवाल, राजू केडिया, राजूल जाजोदिया,नितिन बेरीवाल, कपिल जाजोदिया अंकुर अग्रवाल, , मोनील निशानियां,अंशुमन जाजोदिया सीए,विनीत मित्तल, चंदन अग्रवाल, शरद मुरारका, विपिन जाजोदिया,अभिनव अग्रवाल,आयुष अग्रवाल, प्रत्यूष गर्ग, रजत अग्रवाल, संजय मुरारका, मयंक अग्रवाल, यशवंत सराफ , देवांश अग्रवाल ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। अग्रोहा मित्र मंडल के द्वारा खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जा रहे हैं। आज अतिथियों ने अग्रसेन महाराज की मूर्ति पर पूजा अर्चना किया।
अंशुमान जाजोदिया ने आयोजन को लेकर बताया कि 28 दिसंबर को प्रतियोगिता के दो सेमीफाइनल मैच के साथ ही एपीएल में फाइनल मैच के तथा पुरस्कार वितरण किया जाएगा। पुरस्कार के रूप में विजेता टीम को ₹2 लाख रुपए नगद एवं एपीएल की ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। उपविजेता टीम को एक लाख का नगद पुरस्कार के साथी ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। सभी टीमों के खिलाड़ियों में इस प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साह है