Blog

बिलासपुर में चला नशे के खिलाफ चेतना अभियान

बंगाली स्कूल के बच्चों को दी गई नशे से दूर रहने की सीख

बिलासपुर।एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर जिले में चेतना अभियान के तहत नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने की पहल की जा रही है। इसी क्रम में तोरवा पुलिस की ओर से बंगाली स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां स्कूल के बच्चों को नशे से दूर रहने और इसके दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई।कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और शिक्षकों ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी गहरा असर डालता है। बच्चों से अपील की गई कि वे खुद नशे से दूर रहें और अपने आस-पास यदि कोई नशे में लिप्त व्यक्ति या गतिविधि दिखे तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1933 पर सूचना दें।इस जागरूकता कार्यक्रम के जरिए बच्चों में नशे के खिलाफ स्पष्ट सोच विकसित करने का प्रयास किया गया। छोटे-छोटे ऐसे कार्यक्रमों से स्कूलों में नशे के खिलाफ चेतना जगेगी और भविष्य की पीढ़ी को इस सामाजिक बुराई से दूर रखा जा सकेगा। पुलिस विभाग ने कहा है कि आगे भी ऐसे कार्यक्रम जिले भर के स्कूलों में नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *