Blog

देर रात फार्म हाउस में हुल्लड़बाजी करने वाले 7 युवतियों समेत 22 लोग पकड़े गए

रायपुर। देर रात फार्म हाउस में पार्टी कर हुल्लड़बाज़ी करना 22 लोगों को भारी पड़ गया। विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम पिरदा स्थित जेडी फार्म हाउस में शोर-शराबे की सूचना पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।

दिनांक 17–18 दिसंबर की दरम्यानी रात पुलिस मौके पर पहुंची, जहां 15 युवक और 7 युवतियां पार्टी के दौरान हंगामा करते पाए गए। पुलिस द्वारा समझाइश देने के बावजूद शांति व्यवस्था भंग होने की स्थिति बनी रही। इसके बाद पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए सभी 22 लोगों को थाना विधानसभा में दर्ज प्रकरण के तहत पकड़ा।

पुलिस ने बताया कि इस तरह की देर रात अव्यवस्था और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *