Blog

आईजी ने मुंगेली जिले का किया वार्षिक निरीक्षण….गार्ड ऑफ ऑनर से IG को किया गया सम्मानित

आईजी ने बेहतर पुलिसिंग पर जोर देने व महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों एवं पुराने लंबित मामलों का त्वरित निराकरण करने के दिये सख्त निर्देश

मुंगेली के साइबर सेल एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष के अपग्रेडेशन भवन का किया गया निरीक्षण

बिलासपुर/मुंगेली।आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने मुंगेली जिले का वार्षिक निरीक्षण किया । सबसे पहले आईजी का पुलिस लाइन आगमन हुआ। जहां मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा गुलदस्ता भेंट करते हुये आईजीपी को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। फिर सभी शाखाओ का निरीक्षण कर दस्तावेज चेक किये तथा एमटी शाखा में सभी वाहनो फिजिकल फिटनेस चेक किये । फिर शस्त्रगार का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारी,कर्मचारियों की समस्या के बारे में जानकारी लिया गया।


निरीक्षण के दौरान आईजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। जिसमें सभी शाखाओं का रजिस्टर का अवलोकन किये रजिस्टर अपटेड करने तथा शिकायत शाखा प्रभारी को लंबित शिकायतों,विभागीय जांच का त्वरित निराकरण कराने हेतु सख्त हिदायत दी गई। उसके बाद बढ़ते अपराध को दृष्टिगत रखते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक सहित समस्त राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया गया । आईजी ने महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों एवं लंबित मामलो को जल्द से जल्द निराकरण करने निर्देशित किया।इसके बाद आईजी ने संपत्ति संबंधी अपराधों के घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण करके अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया। आईजी ने सीधे और साफ कहा कि जिले अपराधों पर पूरी तरह अंकुश लगाने, न्यायालय के द्वारा जारी वारंटो की तामिली अधिक से अधिक कराने,यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने, सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए लोगो को प्रोत्साहित करने तथा जिले में बेहतर पुलिसिंग पर जोर दिया गया । उन्होंने आम जनता से अच्छा व्यवहार करते हुए उनके बीच जाकर उनकी समस्याओं की जानकारी लेने तथा विधिवत कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

आईजी ने सायबर सेल मुंगेली अपग्रेडेशन भवन का किया निरीक्षण

इसी क्रम में सायबर सेल मुंगेली अपग्रेडेशन भवन का निरीक्षण किया। जिसमे आईजीपी डॉ संजीव शुक्ला ने कम्प्युटर के बारे मे हार्डवेयर, साफ्टवेयर एवं ऑनलाईन पोर्टल के बारे में बारिकी से पूछताछ कर बताया कि इंटरनेट लोगो के जीवन का महत्वपूर्ण अंग बन चुका है, लोग सोशल मीडिया साइट्स पर दिनभर एक्टिव रहते है ऐसे मे सायबर क्राइम की घटनांए लगातार बढ़ती जा रही है जिसकी रोकथाम हेतू आम जनता को जागरूक करने के लिये जागरूकता अभियान लगातार चलाना चाहिये और छोटे-छोटे बच्चे जो ऑनलाइन गेम खेलते है. परिजनों को बच्चा मोबाइल में क्या कर रहा इस बात का ध्यान रखना चाहिये, किसी से ओटीपी शेयर नही करना एवं डिजिटल अरेस्ट के संबंध में जानकारी प्रदाय की गई साथ ही आम जनता को सायबर फ्रॉड होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 में तत्काल कॉल करने या नजदीकी थाना चौकी अथवा साइबर सेल में जाने हेतु तथा सायबर उपलब्धियों के बारे में जानकारी पूछा गया और बढ़ते सायबर क्राइम को देखकर सायबर सेल मुंगेली अपग्रेडेशन भवन का तारीफ किये।

पुलिस अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

निरीक्षण दौरान अति. पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक एस.आर. घृतलहरे, नवनीत पाटिल, रक्षित निरीक्षक श्रीमती नरगिस ख्रिस्ट तिग्गा एवं जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारी व अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

एसपी बोले,आईजी अपने वार्षिक निरीक्षण में संतुष्ट हुए

मुंगेली जिले के वार्षिक निरीक्षण में एसपी भोजराम पटेल ने बताया कि आईजी ने निरीक्षण के दौरान संतुष्टि जाहिर की है।
उन्होंने कहा कि यह वार्षिक निरीक्षण रहता है जिसमें आईजी हर साल एक एक करके जिले के एसपी ऑफिस और थाने का निरीक्षण करते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *