Blog

विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष एवं प्रांत मंत्री का पेंड्रा आगमन पर कार्यताओं के द्वारा किया गया भव्य स्वागत

बिलासपुर/गौरेला/
विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रांत अध्यक्ष डॉ ललित माखीजा एवं प्रांत मंत्री पूर्णेन्दु सिन्हा जी का आगमन 13 अगस्त को पेंड्रा हुआ ।
वहीं अतिथियों के आगमन पर बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद, बजरंगदल, मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के कार्यकर्ता दुर्गा चौक स्थित बस स्टैंड में भव्य एवं अनुशासन पूर्ण आत्मीय अभिनन्द किया। कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र भेंट कर एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया पूरा चौक जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। स्वागत में कार्यकर्ताओं के अलावा समाज के वरिष्ठजन भी उपस्थित हुए।
“डॉक्टर ललित मखीजा जी ने कहा कि हमारा काम और उद्देश्य हिंदुओं को संगठित कर जागृत करना है हम सभी कार्यकर्ता घर घर जा कर हिंदू समाज को संगठित करेंगे और राष्ट्रहित में अपना काम करेंगे। विशेष रूप से धर्मांतरण को रोकेंगे और सनातन संस्कृति को घर घर तक पहुंचाएंगे।


स्वागत के पश्चात राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ जी के 388वि जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर माल्यार्पण किया।
साथ ही कोटमी स्थित श्री रामजानकी मंदिर में चल रहे जिला स्तरीय अभ्यास वर्ग के उद्घाटन सत्र में प्रांत मंत्री की उपस्थिति रही।
जिसमें उन्होंने संगठन के उद्देश्यों और ग्राम स्तर तक सेवा कार्य के माध्यम से सभी ग्रामों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा ।
स्वागत के क्रम में स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य महराज,हर्ष छाबरिया ज़िला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद,
गोपाल अग्रवाल, जयप्रकाश शिवदासानी, संदीप जायसवाल, सागर पटेल विभाग संयोजक बजरंगदल, प्रकाश साहू (जिला मंत्री), निखिल परिहार, सरोज पवार , प्रिया त्रिवेदी, विभा तिवारी, नीलम पुरी, अनीता मांझी, रुक्मणी तिवारी, बृजेश सोनी, आनंद पांडेय , नवीन विश्वकर्मा, अजीत राय, संदीप सिंघई, राकेश श्रीवास, मौसम ताम्रकार ,शुभम गुप्ता, देवांश तिवारी, भूपेंद्र चौधरी, विनय पांडे, सचिन पांडेय, संतोष साहू, प्रदीप कुमार भानु, पुरन यादव, राहुल साहू, दिलीप विश्वकर्मा, सन्नी अगवानी, पीयूष अग्रवाल, उपेंद्र राय, राजेश श्रीवास शिवम साहू एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *