Blog

12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात

परीक्षा के बाद घर लौटा और खुदकुशी कर ली, पुलिस जांच में जुटी…..

बिलासपुर ।कक्षा 12 वीं छात्र ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी।पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच करने में जुटी हुई है।

हिर्री थाना की पुलिस ने बताया कि हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम सकर्रा में कक्षा 12वीं के छात्र हरीश चक्रधारी ने अज्ञात कारणों से अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने बताया कि हरीश ने 18 मार्च को अपना अंतिम परीक्षा दिया था और दोपहर 12 बजे घर लौटा था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया, लेकिन जब काफी देर तक बाहर नहीं आया तो परिजनों ने दोपहर 3:30 बजे दरवाजा खोलकर देखा, तो वह मयार में गमछे से लटका हुआ मिला। सूचना पर हिर्री पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के पिता बिंदा चक्रधारी, जो उस समय ईंट भट्ठे में काम कर रहे थे, सूचना मिलते ही घर पहुंचे। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

मृतक के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और उसका मोबाइल भी फिंगरप्रिंट लॉक होने के कारण नहीं खुल सका। पुलिस का मानना है कि मोबाइल का लॉक खुलवाने और कॉल डिटेल की जांच से मामले की सच्चाई सामने आ सकती है। गांव में चर्चा है कि हरीश का पेपर सही नहीं बना था जिसके कारण वह उदास था ।
इसी कारण वह तनाव में था, तो वहीं प्रेम प्रसंग की भी अटकलें लगाई जा रही हैं।

आत्महत्या के कारणों की जांच चल रही

पुलिस ने बताया कि चूंकि स्कूली छात्र ने आत्महत्या की है और वह किन कारणों से मौत को गले लगाया है उसकी जांच की जा रही है।छात्र का मोबाइल और आसपास के लोगो से पूछताछ साथ स्कूल में पढ़ने वाले दोस्तो और शिक्षकों से भी पूछताछ किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *