Blog

चकरभाठा से 2 आरोपियो से 132 लीटर महुआ शराब जप्त

लगभग 1000 किलो महुआ लहान तथा रेडिमेट सुखा महुआ गुड़ के साथ मिला हुआ को बरामद कर किया गया नष्ट

विलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिले के थाना प्रभारियों को अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों के विरूद्व कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार एसीसीयू एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा रश्मित कौर चावला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चकरभाठा उत्तम साहू ने टीम बनाकर मुखबिर की सूचना के आधार पर वर्मा मोहल्ला वार्ड कमांक 9 भाठापारा पहुंचकर 2 अलग अलग स्थानों पर घेरा बंदी कर शराब बेचने वालो के घर में दबिश दिया गया। पुलिस ने सुनील वर्मा के घर के आंगन को चेक करने पर 4 पीला रंग के 15-15 लीटर वाले प्लास्टिक जेरीकेन में भरा 72 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 15000 रूपये मिला एवं दुसरे जगह पर प्रताप वर्मा के घर के आंगन को चेक करने पर 4 पीला रंग के 15-15 लीटर वाले प्लास्टिक जेरीकेन में भरा 60 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 12000 रूपये मिला। दोनो आरोपियों से गंभीरता से पुछताछ करने पर लगभग 1000 किलो महुआ लहान एवं रेडिमेट सुखा महुआ गुड के साथ मिला हुआ रखना बताये ।

जिसे बरामद कर नष्ट किया गया है। दोनो आरोपियों के विरूद्व आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही कर रिमाण्ड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *