Blog

कांग्रेसियो ने मनाया करुणामयी स्व मिनी माताजी की पुण्यतिथि,भारत के महान क्रांतिकारी स्व खुदीराम बोस का शहादत दिवस

बिलासपुर ।इंदिरा कांग्रेस भवन बिलासपुर में बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मिनी माताजी की पुण्यतिथि व शहीद खुदीराम बोस जी के शहादत दिवस के अवसर पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर उनको याद किया गया, उक्त कार्यक्रम में बिलासपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, कार्यक्रम के संयोजक सैयद जफर अली,हरीश तिवारी विनोद साहू,माधव ओतलवार, गौरव एरी एवं डॉ राहुल सिंह ने संयुक्त रुप से बताया कि “खुदीराम बोस भारत के सबसे युवा और अमर स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। उन्होंने बंगाल में ब्रिटिश शासन के खिलाफ कड़ा संघर्ष किया और मात्र 18 वर्ष की आयु में देश के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को गले लगा लिया।”
“मिनीमाता अविभाजित मध्य प्रदेश की प्रथम महिला सांसद और महान समाजसेविका थीं। उनका मूल नाम मीनाक्षी देवी था। उन्होंने अस्पृश्यता निवारण, महिला अधिकारों और शिक्षा के प्रसार के लिए आजीवन कार्य किया। वे लगातार चार बार 1952 से 1971 तक लोकसभा सांसद रहीं।”

उक्त कार्यक्रम में बिलासपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, सैयद जफर अली, हरीश तिवारी, माधव ओतलवार, आशीष गोयल, आशीष अवस्थी, सत्येंद्र चेलक, विनोद साहू, सुभाष ठाकुर, गौरव ऐरी, राहुल ठाकुर, राजेश शर्मा, त्रिभुवन कश्यप, वीरेंद्र सारथी, संजीव पाल, मोहम्मद शाहनवाज, शहजादा खान, विकास ठाकुर, ईश्वर वैष्णव, राजेश साहू, तस्लीम अहमद, मनोज सिंह,देवदत्त शर्मा,सुमन मरकाम, वेद रात्रे,अन्नपूर्णा ध्रुव, संतोष पीपलवा, राजू साहू, कौशिक धर सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *