Blog

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की जिला शाखा की समीक्षा बैठक 28 सितंबर को

बिलासपुर/भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक 28 सितंबर को शाम 4:30 बजे कलेक्टोरेट परिसर स्थित मंथन सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ राज्य शाखा, रायपुर के चेयरमैन तोमन साहू करेंगे। बैठक में कलेक्टर संजय अग्रवाल सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
बैठक में रेडक्रॉस सोसायटी के वार्षिक कार्यक्रम, सदस्यता अभियान, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों, रेडक्रॉस ब्लड बैंक के संचालन तथा सिकल सेल और टीबी मरीजों के लिए कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।इसके अलावा नशा उन्मूलन के लिए जनजागरूकता अभियान, रक्तदान जागरूकता, सुरक्षा मित्र के गठन, जिला रेडक्रॉस कार्यालय की स्थापना एवं कर्मचारियों की व्यवस्था, जिला रेडक्रॉस के लिए शासकीय भूमि आवंटन तथा जिला गठन के बाद जेआरसी-वाईआरसी के अनुदान की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान बचाने में सहयोग करने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने, जिला अंगदान समिति के गठन सहित अन्य विषयों पर भी चर्चा प्रस्तावित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *