Blog

छत्तीसगढ़ में शिवसेना सामाजिक कार्यों के साथ साथ राजनीति क्षेत्र में जानता जनार्दन की सेवा के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करेगी

बिलासपुर -श्रीकांत वर्मा जी के 94 वी जयंती के अवसर पर बिलासपुर पहुंचे डा अभिषेक वर्मा अपने परिवार सहित दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे है।
28 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद डा अभिषेक वर्मा जी बिलासपुर पहुंचे जहां जगह जगह उनका आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया गया बिलासपुर में राजेंद्र चौक में 300 महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता के साथ रेवती यादव महिला सेना जिला प्रमुख के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया ।
दूसरे दिवस डा अभिषेक वर्मा जी ने शिव सैनिकों को संबोधित किए और कहा की छत्तीसगढ़ में समाज सेवा के लिए ग़रीब जनो के कल्याण निमित कार्य किया चाहिए साथ ही छत्तीसगढ़ को अन्य राज्यो की तरह विकास के अवसर प्राप्त हो इसके लिए कार्य करने की आवश्यकता है आने वाले समय में हम सभी लोग मिलकर छत्तीसगढ़ को विकास की दिशा में आगे बढ़ने की दिशा में कार्य करेंगे ।
इस संबंध में रेवती यादव महिला सेना जिला अध्यक्ष ने बताया कि वरिष्ठ साहित्यकार राज्य सभा सांसद रहे श्री कांत वर्मा जी के सुपुत्र है उनकी माता जी श्रीमती बीना वर्मा जी भी सांसद रहकर समाज सेवा के अनूप कार्यो को बिलासपुर की जनता के विकास के लिए कार्य की है आने वाले समय में डा अभिषेक वर्मा जी की भी सोच है की वे भी समाज सेवा के कार्यो को आगे बढ़ायेंगे , हम सभी उनके नेक विचार धारा को आगे बढ़ाने में सहयोगी की भूमिका में कार्य करेंगे । डा अभिषेक वर्मा जी जहाँ एक और सफल उद्योगपति है वही वे एक कुशल राजनेता भी है इसलिए उन्हें राष्ट्रीय समन्वयक शिवेसें एनडीए गठबंधन चुनाव का दायित्व सौंपा गया है जिसमे वे खरे उतर रहे है । हिंदुत्व विचार धारा से प्रभावित डा अभिषेक वर्मा जी से आग्रह निवेदन किया गया है की वे भी अपने माता पिता की तरह बिलासपुर की जनता की सेवा के लिए आगे आए ।आने वाले समय में वे बिलासपुर का नियमित आकर जनता की सेवा की बात किए है ।


उनके छत्तीसगढ़ यात्रा को सफल बनाने की दिशा में उनके साथ दिल्ली राज्य प्रमुख श्री संदीप चौधरी जी एवं छत्तीसगढ़ के मुखिया माननीय श्री धनजय सिंह परिहार प्रदेश प्रमुख छत्तीसगढ़ ,माननीय मधुकर पांडेय जी प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष , श्री रेशम जांगड़े प्रदेश महासचिव, श्री सुनील झा प्रदेश महासचिव, h,n पालीवाल जी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के वरिष्ठ नेता के साथ राष्ट्रीय स्तर के प्रमुखों की उपस्थित रही बिलासपुर के सभी प्रान्तीय पदाधिकारियों के साथ साथ जिला पदाधिकारियों ने अथक परिश्रम
कर कार्यक्रम को सफल बनाया वही दूसरी और श्रीकांत वर्मा ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों ने भी सफल आयोजन में अपि महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है ।

छत्तीसगढ़ की धरती के सुप्रसिद्ध साहित्यकार, गीतकार, कथाकार और समीक्षक रहे स्वर्गीय श्रीकांत वर्मा की जयंती पर रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बिलासपुर में 18 सितंबर 1931 को जन्मे श्रीकांत वर्मा ने साहित्य और राजनीति दोनों क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई थी और राज्यसभा सदस्य के रूप में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी थीं। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन छत्तीसगढ़ भवन के सामने स्थापित उनकी प्रतिमा स्थल पर किया गया, जहाँ नगरवासियों सहित जनप्रतिनिधियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधायक सुशांत शुक्ला, विधायक अटल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करीब 28 वर्षों बाद बिलासपुर पहुंचे उनके पुत्र और शिवसेना-एनडीए गठबंधन के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक डॉ अभिषेक वर्मा ने अपने पिता के योगदान को याद करते हुए कहा कि “श्रीकांत वर्मा कल्चरल ट्रस्ट” का गठन किया गया है। इसके लिए शासन से 10 एकड़ भूमि की मांग की गई है, जहाँ कला और संस्कृति के क्षेत्र में युवाओं को बेहतर मंच प्रदान किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर घोषणा की कि वह अब सक्रिय राजनीति में उतर चुके हैं और आगामी चुनाव में शिवसेना गठबंधन के तहत प्रदेश की 10 से 12 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। डॉ अभिषेक वर्मा ने कांग्रेस से अपने मतभेदों का भी जिक्र किया और भविष्य की राजनीतिक दिशा स्पष्ट की। इस दौरान शिवसेना जिलाध्यक्ष रेवती यादव ने प्रदेश और विशेषकर बिलासपुर के समुचित विकास से जुड़े मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा। श्रद्धांजलि सभा एक ओर जहाँ श्रीकांत वर्मा के बहुआयामी योगदान को स्मरण करने का अवसर बनी, वहीं दूसरी ओर राजनीति और सांस्कृतिक क्षेत्र में नई पहल का संदेश भी लेकर आई। इधर डॉ अभिषेक वर्मा के बिलासपुर आगम से हर्षित शिव सेना की महिला सेना जिला अध्यक्ष रेवती यादव ने मीडिया से रूबरू होकर बताया कि उनके मार्गदर्शन में शिव सेना पार्टी के विकास होगा। वही उन्होंने सानिध्य में न्यायधानी सहित अंचल का विकास संभव होगा। उन्होंने बताया की बिलासपुर के प्रमुख मुद्दों को उनके समक्ष प्रस्तुत किया। बिलासपुर जिले से प्रदेश सचिव संतोष कौशल, मुकेश देवांगन, नवीन यादव, अनिल कौशिक, नीलमणि कौशिक, श्यामू विश्वकर्मा, कमलेश गुप्ता, संतोष यादव, श्रीमती सोनिया कौशल, रजनीश वर्मा, अंकित यादव, द्वारिका वस्त्रकर, आदि अनेक शिव सैनिक गण द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *