धनंजय नायक के ऑलराउंड प्रदर्शन के बदौलत बिलासपुर ने रायपुर को हराकर फाइनल में पहुंचा…

.मेंस अंडर 19 एलीट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता 2026-27
बिलासपुर।छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मेंस अंडर 19 एलीट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बिलासपुर ने सेमीफाइनल मैच रायपुर के मध्य जो की कांकेर के मैदान में खेला गया ।
जिसमें बिलासपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
और पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 47.2 ओवर में 157 रन बनाकर आउट हो गई।
जिसमें धनंजय नायक ने 48 रन और शैवाल सरकार ने 32 रनों की पारी खेला।
रायपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए मानस मूलचंदानी ने शानदार 5 विकेट प्राप्त किए
इसके पश्चात रायपुर ने अपनी पहली पारी खेलते हुए 97 ओवर में 240 रन बनाकर आउट हो गई और पहली पारी में 83 रनों की बढ़त बना ली।
जिसमें वेदांश खेड़िया ने शानदार 107 रनों की पारी खेली इसके अलावा यथार्थ सिंह ने 32 रन बनाए ।
बिलासपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए धनंजय नायक ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट प्राप्त किए और श्रीसंत खरे ने 3 विकेट प्राप्त किए।
इसके पश्चात बिलासपुर ने अपनी दूसरी पारी खेलते हुए 67.2 ओवर में 216 रन बनाकर आउट हो गई जिसमें शैवाल सरकार ने 35 रन बनाए और धनंजय नायक ने 32 रन का योगदान दिया।
रायपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सिद्धांत गोयल ने 4 विकेट और जय प्रकाश पांडे ने 3 विकेट प्राप्त किए।
बिलासपुर ने रायपुर के सामने 134 रनों का लक्ष्य रखा।
जिसके जवाब में बिलासपुर के घातक गेंदबाजी सामने रायपुर 49.3 ओवर में 125 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई।
जिसमें रायपुर की ओर मानस मूलचंदानी ने 31 रन और अमय मोरे ने 23 रनों का योगदान दिया।
बिलासपुर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए धनंजय नायक और अयान उपाध्याय ने तीन तीन विकेट प्राप्त किए और सक्षम चौबे को 2 विकेट प्राप्त किए।
इस तरह बिलासपुर ने रायपुर को 8 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई और फाइनल मैच 27 जनवरी को खेला जाएगा।
यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव देवेंद्र सिंह द्वारा दिया गया