Blog

बिलासपुर पुलिस का सख़्त एक्शन: 3 नाबालिग सहित 7 आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और आगजनी में थे संलिप्त

बिलासपुर। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर लगाम कसने के लिए बिलासपुर पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने हत्या के प्रयास, आगजनी और शांति भंग जैसे गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 3 अपचारी बालक भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, हत्या के प्रयास के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक अपचारी बालक को पुलिस ने पकड़कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। वहीं, जरहाभाठा स्थित मिनी बस्ती में आगजनी करने वाले 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक वयस्क और दो अपचारी बालक शामिल हैं।

इसके अलावा, क्षेत्र में अशांति फैलाने और शांति-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले 3 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि असामाजिक तत्वों और कानून तोड़ने वालों को किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी, और समाज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे सख़्त कदम आगे भी जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *