आवास मित्रो के पैसे मांगने की शिकायत पर पहुंची टीम….की जांच

ग्रामीणों से हुई पूछताछ,
बिलासपुर//मस्तूरी जनपद के ग्राम पंचायत लोहर्सी में आवास मित्र कों लेकर हुए शिकायत की जाँच करने तीन सदस्यों की टीम आज लोहर्सी पहुंचे। जहाँ शिकायत कर्ताओ का बयान दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
बता दे की मस्तूरी अंतर्गत ग्राम लोहर्सी के गांव वालों ने मस्तूरी एसडीएम से आवास सर्वे के नाम पर वसूली करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की थी।ग्रामीणों ने कहा की थी ग्राम पंचायत लोहर्सी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगभग 370 आवास सन 2024-25 में स्वीकृत हुआ है। जिसमें ग्राम के आवास मित्र प्रिंसी कोसले ने जिओ टेकिंग एवं अगली किश्त की राशि के लिए रुपए मांगे जा रहे हैं । एवं अभी आवास प्लस की सर्वे के लिए भी प्रति व्यक्ति के हिसाब से एक ₹1000 की मांग की जा रही है।जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने सरपंच के साथ एसडीएम से कि थी।एसडीएम और जनपद सीईओ के निर्देश पर जांच टीम ने ग्रामीणों से बारीकी से पूछताछ किया है।
*हितग्राहीयो ने कि शिकायत*
अनुपा जगत 1000
संतोषी बाई कोसले 10000
भागमतिबाई साहू 1000
भूरी बाई यादव 1500
40 लोगों का हस्ताक्षर किया गया पैसा लेने का आरोप आवास मित्र के ऊपर लगाया गया है
*सरपंच समेत ग्रामीणों ने आवास मित्रो को बचाने का लगाया गंभीर आरोप*
सरपंच, पंच एवं हितग्राहियों ने कहा कि जांच में आए अधिकारी आवास मित्र को बचाने में लगे हुए हैं। जांच टीम के नवीन सिंह कंवर योगेश नेताम अखिलेश कुमार सिंह तकनीकी सहायक के उपर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाया है।ग्रामीणों ने हल्ला करते हुए कहा कि आवास मित्र को बचाने की कोशिश की जा रही है।
अगर ऐसा हुआ तो इस बार कलेक्टर और आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।