बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, नाबालिग बालक से 70 हजार का माल बरामद

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने नाबालिग को पकड़ा है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 70 हजार रुपये कीमत का चोरी का माल बरामद किया है।
देवनंदन नगर फेस-2 निवासी श्याम बिहारी गुप्ता ने पुलिस को बताया कि 9 सितंबर की रात परिवार पहली मंजिल पर सो रहा था। सुबह उठने पर घर के दरवाजे और अलमारी के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा हुआ था।
जांच के दौरान पुलिस ने संदेही नाबालिग को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर और अन्य सामान बरामद कर लिया।
मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 1285/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया है। नाबालिग के खिलाफ नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में सरकंडा पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।