Blog

बोले अविनाश,कराते को न सिर्फ खेल बल्कि इसे स्वस्थ जीवन शैली एवं आत्मरक्षा के लिए जरूरी रूप से अपने जीवन मे शामिल करना चाहिए

न्यायधानी राज्यस्तरीय कराते प्रतियोगिता का गौरवमय समापन….

बिलासपुर । ज्ञात हो कि स्थानीय डी पी विप्र महाविद्यालय में 27 एव 28 दिसंबर को दो दिवसीय राज्यस्तरीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन कराते एसोसिएशन ऑफ इंडिया बिलासपुर द्वारा किया जा रहा है जिसमे पूरे प्रदेश से 515 खिलाड़ी छात्र छात्राएं भाग ले रहे है प्रतियोगिता विभिन्न वर्गों जूनियर सब जूनियर और सीनियर वर्ग के 5 वर्ष से लेकर 21+ एज ग्रुप के छात्र छात्राओं के रूप में हो रही है।


कार्यक्रम के आज दूसरे एवं अंतिम दिन प्रतियोगिता रंगारंग समापन हुआ जिसमें अतिथि के रूप में अजय श्रीवास्तव,डॉ अरविंद कुमार तिवारी कुलसचिव सीवी रमन विश्वविद्यालय,डॉ प्रमोद तिवारी खेल संचालक अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, सालीन पुष्पराज प्राचार्य भारतमाता स्कूल, रंजीत पवार संचालक छत्रपति शिवाजी महाविद्यालय शामिल हुए समापन समारोह में शामिल अतिथियों ने बच्चों को मोबाइल से दूर रहने,खेल मैदान से जुड़े रहने पर जोर दिया एवं प्रतियोगिता के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए सभी ने मुख्य आयोजनकर्ता कराते एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष अविनाश सेठी की प्रशंसा करते हुए बधाई दी
राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक अविनाश सेठी ने बताया कि कराते को न सिर्फ खेल बल्कि इसे स्वस्थ जीवन शैली एवं आत्मरक्षा के लिए जरूरी रूप से अपने जीवन मे शामिल करना चाहिए साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय मे पुनः कराते की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता बिलासपुर में आयोजित की जाएगी।


प्रतियोगिता में हुए मैचों के परिणाम स्वरूप पदक तालिका में 19 गोल्ड,6सिल्वर,6 ब्रॉन्ज के साथ बिलासपुर चैम्पियन रही
12 गोल्ड,9 सिल्वर,4 ब्रॉन्ज के साथ गौरेला पेंड्रा मरवाही दूसरे स्थान पर रही
प्रतियोगिता के 10 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

  1. 3 गोल्ड के साथ ममता कश्यप रहीं
  2. 2 गोल्ड और 1 सिल्वर के नव्या साहू
  3. 2 गोल्ड अनय दास
    4 . 2 गोल्ड हिमांशी साहू
    5 . 1 गोल्ड 1 सिल्वर अभिषेक सिंह
    6 . 1 गोल्ड 1 सिल्वर भुवन भैना
    7 . 1 गोल्ड 1 सिल्वर लालिमा चन्द्र
    8 . 1 गोल्ड 1 सिल्वर पलक साहू
    9 . 1 गोल्ड 1 सिल्वर शेरा मारिया एंथोनी
    10 . 1 गोल्ड 1 सिल्वर विप्र वर्निता पाठक रहे
    मँच का संचालन एम एस तम्बोली ने किया
    टूर्नामेंट ऑफिशियल के रूप में सुशील चंद्रा अध्यक्ष कराते एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़, तापस बोस,अशोक वर्मा,प्रतीक सोनी,नीतू सिंह,संयुक्ता दास,मनोज यादव,ठाकुर कर्ण सिंह,फिजा बानो ,अमन नामदेव,और भुवन भैना, तनिष्क यादव, देवेंद्र यादव,याशु गबेल,अभिलाष नामदेव,राज किरण यह जानकारी छत्तीसगढ़ कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील चंद्रा ने दी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *