Blog

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। नाबालिग बालिका से किस करके वीडियो बनाया उसके बाद वायरल करने की
धमकी देकर दुष्कर्म किया।परेशान नाबालिग बालिका ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कराया है।

सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,नाबालिग पीडिता ने मिनी बस्ती जरहाभाठा निवासी
राजबीर दास उर्फ राज मानिकपुरी
के खिलाफ बिना सहमति के किस करने का वीडियो बनाकर और दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है।नाबालिग ने पुलिस को यह भी बताया है कि आरोपी उससे बार बार धमकी देता है और शारीरिक संबंध नही बनाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी देता है।
जिससे वह काफी डरी हुई हैं।घटना की पूरी जानकारी नाबालिग बालिका ने अपने परिजनों को दी,तब परिजनों की मदद से
नाबालिग बालिका ने
आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सिविल लाइन पुलिस ने नाबालिग बालिका की रिपोर्ट पर आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर कार्रवाई की और कोर्ट में पेश करके रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *