ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने लंबे समय से रुके शहर अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों की सूची की जारी
lआल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने लंबे समय से रुके शहर अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। कुल 41 नाम जारी किए गए है।
रायपुर। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने लंबे समय से रुक शहर अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। या सारी नियुक्तियां संगठन सृजन अभियान के तहत की गई है। इस अभियान के तहत एआईसीसी के पर्यवेक्षकों द्वारा हर जिले में दावेदारों की सूची की गहन समीक्षा की गई। जिले के सभी स्तर के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के साथ पर्यवेक्षकों ने बातचीत की। जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष के अनुमोदन से कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सूची जारी की।
जारी सूची में रायपुर शहर अध्यक्ष के पद पर श्रीकुमार शंकर मेनन वही रायपुर ग्रामीण में राजेंद्र पप्पू बंजारे को ग्रामीण जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वही बिलासपुर शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा और बिलासपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री को बनाया गया है। देखिए बाकी सूची…