Blog

नेशनल हाइवे पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौके पर हुई मौत

बिलासपुर – रतनपुर–बिलासपुर नेशनल हाइवे पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।

घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। कोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेंदरी–तुर्काडीह ब्रिज के बीच यह हादसा हुआ, जहां सड़क पर मौजूद 35 से 40 वर्षीय युवक को अज्ञात भारी वाहन ने कुचल दिया।

हादसा इतना भीषण था कि युवक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। राहगीरों की सूचना पर कोनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

कोनी पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी के पास हादसे से जुड़ी जानकारी हो, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *