Blog

पंजाब नैशनल बैंक मंडल कार्यालय, बिलासपुर में विश्व योग दिवस का आयोजन

बिलासपुर।विश्व योग दिवस के अवसर पर पंजाब नैशनल बैंक मंडल कार्यालय, बिलासपुर में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ऑल इंडिया पीएनबी पेंशनर्स एसोसिएशन के चेयरमैन श्री ललित अग्रवाल द्वारा विभिन्न योग, प्राणायाम एवं ध्यान संबंधी प्रयोग करवाए गए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मंडल प्रमुख श्री अनुराग श्रीवास्तव ने श्री ललित अग्रवाल का स्वागत करते हुए उनके मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है तथा प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।
इस अवसर पर उप मंडल प्रमुख श्री दिव्य रंजन नायक सहित मंडल कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योगाभ्यास का लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ जीवन एवं नियमित योग के संकल्प के साथ हुआ। 🧘‍♂️🌿
पंजाब नैशनल बैंक, मंडल कार्यालय, बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *