Blog

पीडीएस चावल का हेरफेर करने वाले दो गिरफ्तार

पुलिस ने 40 बोरियां जब्त कीं, खाद्य विभाग करेगा जांच

बिलासपुर ।मुखबिर की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने टिकरापारा खटीक मोहल्ला स्थित एक भवन में छापा मारकर पीडीएस चावल की भारी खेप जब्त की है। सीएसपी गगन कुमार और टीआई देवेश राठौर के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान चलाने वाला कांग्रेस नेता राजू खटीक अपने गोदाम में पीडीएस चावल जमा कर बंटी पाहुजा नामक व्यक्ति के जरिए बेच रहा है। कार्रवाई के दौरान 44  बोरी चावल बरामद किया गया है।दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जिसमें दोनों जवाब नहीं दे सके।इसी बीच ,पुलिस ने चांवल को जप्त करके कांग्रेस नेता राजू खटीक  को नोटिस जारी किया है।जिसमें चांवल संबंधी बोरिया और आफरा तफरी की जानकारी मांगी है।चूंकि प्रारंभिक जांच में मामला खाद्य विभाग से जुड़ा पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने आगे की जांच के लिए विभाग को पत्र लिखा है।सिटी कोतवाली पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम अब यह जांच करेगी कि पीडीएस चावल कहां से लाया गया और किन सप्लायरों की इसमें मिलीभगत है। पुलिस का कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

*पुलिस ने खाद विभाग को लिखा पत्र*

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर ने बताया कि इस मामले में खाद्य विभाग को पत्र लिखा गया है और इसकी बारीकी सें जांच करने निर्देशित किया गया है।चूंकि यह मामला खाद्य विभाग से जुदा हुआ है इसलिए इसमें बारीकी से जांच करके रिपोर्ट देने कहा गया है तब तक चांवल थाना में जप्त रहेगा।

*पीडीएस चांवल की आफरा तफरी करने की मिली थी शिकायत*

इसके पहले भी कई बार पीडीएस चांवल की आफरा तफरी करने की जानकारी मिली थी।लेकिन पकड़ के नहीं आए।लेकिन इस बार मुखबिर की सूचना पर पुलिस के दबिश देकर पकड़ा है।जिससे खाद्य दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *