Blog

पुरानी रंजिश के चलते हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों को पकड़ने मे मिली सफलता

पुरानी रंजिश को लेकर विवाद कर लोहे के राड, चाकु से हमला करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार व 2 अपचारी बालको को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

बिलासपुर।मुंगेली।पुरानी रंजिश पर चाकुबाजी करने वाले आरोपियो को मुंगेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए आरोपियों को लोरमी शहर मे पैदल जुलुस निकाला गया उसके बाद जेल भेजने की कार्रवाई कोर्ट से की गई।

दरअसल प्रार्थी कमल कश्यप वार्ड क्र. 3 महामायापारा लोरमी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि शांति पाठक हॉस्पिटल लोरमी के सामने चॉट गुपचुप का ठेला व छोटा भाई सोम कश्यप तहसील चौक एवं चचेरा भाई कुश कश्यप महामाया मंदिर के पास गुपचुप ठेला लगाते है। । बीते दिनों शाम करीब 6 बजे मोटर सायकल से कुश, सोम को बुलाने गया था। तब सोम कश्यप, कुश कश्यप दोनो अपना अपना ठेला लेकर घर जा रहे थे शाम करीब 6ः15 बजे कमल किराना दुकान के पास रानीगांव मेन रोड पर पर पहुंचे थे इसी बीच ठेला के सामने मोटर सायकल से पहुंचा था।उसी समय विशाल ध्रुव एवं प्रेम सारथी महामाया पारा लोरमी बाइक से आए और इसके अलावा एक आटो से कुछ लड़के आए और ठेला के सामने रास्ता रोककर पूर्व मे हुये मारपीट की पुरानी रंजिश रखते हुए विशाल ध्रुव, प्रेम सारथी एवं उसके अन्य साथियों ने हाथ मे रखे लोहे के राड, ब्लेड व अन्य चीजों से सोम कश्यप को अश्लील गाली गलौज करते हुए हत्या करने की नियत से मारपीट किए।जिससे गंभीर चोट आई है।वही बीच बचाव करने पहुंचे कुश कश्यप के हाथ मे राड लगने से चोट आई है।जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। पुलिस टीम आरोपियों की पतासाजी के लिए रवाना हुई । प्रकरण में घायलों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। सभी आरोपी घटना के बाद फरार हो गये थे। जिनकी तलाश की। कर रही थी। सीसीटीवी के माध्यम से घटना मे शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर पुलिस टीम गठित कर लगातार आरोपियों की पतासाजी की गई। मुखबीर सूचना पर पुलिस टीम ने 16 घंटे के भीतर आरोपी . विशाल ध्रुव पिता मनीराम उम्र 21 साल सा. वार्ड क्र. 03 महामायापारा लोरमी, प्रेम सारथी पिता नंदकुमार सारथी उम्र 21 साल सा. तुलसाघाट, छोटू ध्रुव पिता मनीराम उम्र 19 साल सा. वार्ड क्र. 03 महामायापारा लोरमी,. अरूण अनंत पिता गोपाल दास अनंत उम्र 19 साल सा. सेमरिया और 2 नाबालिग बालक को बिलासपुर से हिरासत मे लेकर पूछताछ किया।जिन्होने मारपीट करना स्वीकार किया।पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से घटना में शामिल हथियार को बरामद करके कार्रवाई की गई।वही एसपी के निर्देश पर आरोपियों का पैदल जुलूस निकाला गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *