8 मई को संविधान बचाओ सभा का विशाल आयोजन….प्रदेश भर के दिग्गज कांग्रेसियों का होगा जमावड़ा

प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट होंगे
प्रदेश भर के दिग्गज कांग्रेसी जुटेंगे सम्मलेन में
बिलासपुर—कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर में 8 मई को संविधान बचाओ आमसभा का आयोजन किया जाएगा। आज रायपुर में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विजय जांगिड़ और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की अगुवाई में दिग्गज कांग्रेसियों के साथ बैठक हुई। बैठक में संविधान बचाओ सभा आयोजन स्थल के लिए बिलासपुर का नाम सर्वसम्मति से तय हुआ। बैठक में संभाग के सभी कांग्रेस विधायक, लोकसभा और विधानसभा प्रत्याशी समेत सभी सात जिलों के जिला अध्यक्षों ने शिरकत किया है।
कांग्रेस की विशाल संविधान बचाओ सभा
रायपुर में संभागीय कांग्रेस नेताओं जिला अध्यक्षों विधायक पूर्व विधायकों और पदाधिकारियों की प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विजय जांगिड और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के साथ बैठक हुई। बैठक में फैसला लिया गया है। राज्यस्तरीय संविधान बचाओ सभा का आयोजन बिलासपुर में किया जाएगा। बैठक में जिले से जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय,पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव,सिद्धान्शु मिश्रा,सिबली मिराज खान, आत्मजीत मक्कड़, अशोक अग्रवाल ने शिरकत किया। जानकारी देते चलें कि संविधान बचाओ विशाल आमसभा का आयोजन दुर्ग में होना था। बताया जा रहा है कि पहलगाम आतंकी घटना के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व ने आमसभा की जिम्मेदारी बिलासपुर को दिया है। इसका संकेत दीपक बैज ने एक दिन पहले स्वास्थ्य न्याय यात्रा की सफलता के बाद पत्रकारों को दिया था। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि कार्यक्रम का संयोजक पूर्व मंत्री उमेश पटेल को बनाया गया है।
दोनो नेता करेंगे मैदान फायनल
जानकारी के अनुसार संविधान बचाओ आमसभा 8 मई को आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विजय जांगिड़ और कार्यक्रम संयोजक उमेश पटेल 4 मई को बिलासपुर पहुंच रहे है। दोनो नेता स्थानीय पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। बताया जा रहा है कि दोनो नेता मुंगेली नाका मैदान,लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान और वर्जेश स्कूल मैदान में किसी एक का चयन विशाल आमसभा के लिए करेंगे।
जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष बोले,प्रदेश भर के कांग्रेस होंगे एकत्रित
8 मई को होने वाले सभा में प्रदेश भर के कांग्रेसी शामिल होंगे।इसके लिए जिलाध्यक्ष विजय केसरवानी और शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने बताया कि चूंकि प्रदेश प्रभारी का आगमन पहली बार बिलासपुर होगा इसलिए इसके लिए तैयारिया जोरदार की जा रही है।जिसमे ज्यादा से ज्यादा लोगो को सभा में बुलाने और भीड़ जुटाने की कोशिश की जा जाएगी।