कांग्रेसियों के द्वारा बिजली ऑफिस रतनपुर में धरना प्रदर्शन कर किया गया घेराव

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट
रतनपुर कांग्रेसियों के द्वारा आज रतनपुर में बिजलीं बिल हाफ योजना को फिर से शुरू करने, बिजली कटौती और अनाप- शनाप बिलिंग के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर के द्वारा बिजली ऑफिस का किया घेराव
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर रतनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बिजली बिल मे बेतहाशा वृद्धि, बिजली कटौती और भूपेश सरकार के 400 यूनिट तक हाफ बिजली बिल योजना को समाप्त करने के विरोध में बिजली ऑफिस रतनपुर का घेराव किया,, ऑफिस के सामने कांग्रेसियों के द्वारा जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यालय में तालेबंदी का प्रयास किया। पर पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया,, एस डी ओ पी नूपुर उपाध्याय,थाना प्रभारी संजय सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मुस्तैदी से डटे रहे जिससे कांग्रेसियों ने जे ई को ज्ञापन सौंप कर, ऑफिस के सामने नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया
शनिचरी बाजार से हाथ मे तख्ती लेकर नारेबाजी करते बिजली ऑफिस भैरव बाबा पहुँचे कांग्रेस जनों ने बिजली ऑफिस के गेट पर प्रदेश सरकार और विद्युत वितरण कम्पनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया,

ब्लॉक समन्वयक शीतल जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय शुरू की गई बिजली बिल हाफ योजना आम जनता को राहत देने वाली थी रतनपुर की जनता बिजलीं कटौती की मार झेल रही है, ऊपर से स्मार्ट मीटर के नाम पर अनाप- शनाप बिजली का बिल भेजा जा रहा,स्मार्ट मीटर के नाम पर लूट मची है। शिकायत करने पर बिल कम नही होता, बड़े बिल को मर्ज करने की बात की जाती है, इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद रहे, कांग्रेसी नेताओ ने मांग पूरी न होने पर बड़े आंदोलन क़ी चेतावनी दी है।