Blog

पुलिस की अपील,उफनते नदी-नाले, डैम और पुल-पुलियों से रहें दूर

एक रील, एक सेल्फी,और जिंदगी खत्म, बारिश में न लें जोखिम

बिलासपुर।मानसून अपने पूरे
शबाब पर है। लगातार हो रही बारिश से बिलासपुर जिले के नदी-नाले, डैम और जलभराव वाले क्षेत्रों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे मौसम में प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग इन स्थानों पर पहुंचते हैं। लेकिन कुछ सेकंड की रील, सेल्फी या सोशल मीडिया वीडियो के लिए उठाया गया एक छोटा-सा जोखिम कभी-कभी पूरी जिंदगी पर भारी पड़ जाता है।

इसी खतरे को देखते हुए बिलासपुर पुलिस और जिला प्रशासन के जल संसाधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रतिबंधित या खतरनाक स्थान पर न जाएं। पुलिस ने साफ किया है कि जहां सुरक्षा कारणों से बैरिकेडिंग या प्रतिबंध लगाया गया है, वहां प्रवेश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बारिश के मौसम में जी से निकलते है डेम या फिर नदी किनारे जाते है लोग

दरअसल बारिश के मौसम को देखते हुए लोगो में भयंकर उत्साह बना हुआ रहता है।जिसके कारण लोग घर से निकलते ही बारिश के मौसम का आनंद लेने के लिए
डेम और नदी जाकर सेल्फी लेते है फोटो खिंचवाते है।जिसके कारण हादसा होने का खतरा बना हुआ रहता
है।लगातार हादसे होने के बाद भी लोग सुधर नहीं रहे है।और हादसे को लेकर डरते भी नहीं
है।जिसके कारण अब पुलिस विभाग को सम आना पड़ रहा है।

हर साल होती हैं लापरवाही की घटनाएं

बारिश के मौसम में प्रदेश सहित देशभर से ऐसे कई मामले सामने आते हैं, जहां लोग तेज बहाव वाले नदी-नालों में उतर जाते हैं या डैम के किनारे खड़े होकर वीडियो बनाने लगते हैं। कई बार अचानक जलस्तर बढ़ने, फिसलन या तेज बहाव के कारण लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं।

संवेदनशील स्थानों पर रहेगी पुलिस की निगरानी

बारिश के पूरे मौसम में पुलिस की टीम संवेदनशील नदी-नालों, डैम, पुल-पुलियों और जलभराव वाले इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग करेगी। लोगों को समझाइश दी जाएगी और जरूरत पड़ने पर प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों और युवाओं को ऐसे स्थानों पर जाने से रोकें तथा पिकनिक के लिए केवल सुरक्षित स्थानों का ही चयन करें।

वर्जन
लगातार बारिश के कारण जिले के बांधों, जलाशयों, एनीकटों और नदी-नालों में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। कई बार कैचमेंट क्षेत्र में हुई बारिश के कारण बिना किसी पूर्व संकेत के जलप्रवाह अचानक बढ़ सकता है। ऐसे में आमजन से अपील है कि वे डैम, स्पिलवे, एनीकट, उफनते नदी-नालों और जल संसाधन विभाग द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्रों के आसपास न जाएं। चेतावनी बोर्ड और बैरिकेड्स का पालन करें तथा सेल्फी या रील बनाने के लिए किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं।

मधु चंद्रा,
कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन विभाग

वर्जन
बारिश के दौरान नदी-नाले, डैम और जलभराव वाले क्षेत्रों में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। आमजन से अपील है कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। रील या सेल्फी के लिए किसी भी प्रतिबंधित या खतरनाक स्थान पर न जाएं। पुलिस द्वारा ऐसे क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। चेतावनी के बावजूद सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हमारा उद्देश्य कार्रवाई करना नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगी को बचाना है।

मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *