Blog

3 मार्च को ग्राम पंचायत का प्रथम सम्मेलन, 486 सरपंच लेंगे शपथ

8 मार्च को उप सरपंच का होगा चुनाव गांव में जोड़तोड़ शुरु


बिलासपुर। ग्राम पंचायत के प्रथम सम्मेलन की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।  जिले की 486 ग्राम पंचायत में 3 मार्च को सरपंच और पंच शपथ लेंगे। इसके बाद 8 मार्च को पंच में से उपसरपंच का चयन किया जाएगा। खास बात यह है की यदि किसी गांव में सरपंच सामान्य वर्ग का व्यक्ति बन गया है तो उस ग्राम पंचायत में उपसरपंच एसटी, एससी या ओबीसी वर्ग से ही होगा। वहीं यदि सरपंच एसटी, एससी या ओबीसी वर्ग से होगा तो उपसरपंच का पद अनारक्षित हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि चुनाव निपटने के बाद अब शपथ ग्रहण की तैयारिया शुरू हो गई है। ग्राम पंचायत में चुनकर आए सरपंच और पंच का शपथ ग्रहण सम्मेलन की तारीख जारी की जा चुकी है।
बाक्स – 5 दिन पहले सूचना देना जरूरी
ग्राम  पंचायत के प्रथम सम्मेलन और उपसरपंच के निर्वाचन को लेकर जारी अदेश के अनुसार प्रथम सम्मेलन से कम से कम पांच दिन पहले सभी  निर्वाचति सदस्य को सूचना देना अनिवार्य रखा गया है। इसमें सम्मेलन की तारीख स्थल और सम्मेलन के प्रयोजन का उत्लेख जरूरी होगा।
बाक्स – प्रस्तावक, समर्थक का साथ जरूरी
किसी भी ग्राम पंचायत में उपसरपंच पद के निर्वाचन में भाग लेने के लिए दावेदार के पास दो अन्य पंच का साथ होना जरूरी है। एक प्रस्तावक और समर्थक होने पर ही उपसरपंच के निर्वाचन में मम ले पाएंगे। खास बात यह है कि एक पंच एक ही दावेदार का समर्थक या प्रस्तावक बन पाएगा । सरपंच अपने पसंद के उप सरपंच बनाने के लिए जोड़ तोड़ शुरु कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *