हाइवा की टक्कर से वकील का पैर बुरी तरह घायल

मौके से हाइवा छोड़कर फरार हुआ चालक
बिलासपुर। कोर्ट जा रहे वकील तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आ गए। जिससे वह सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। हादसे में वकील की पैर बुरी तरह से कुचल गया है।
तखतपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर दीनदयाल कॉलोनी निवासी सुभाष कुमार बंजारे उम्र (45) अपने मोटर साइकिल से मुंगेली कोर्ट जा रहा था। वह बेलसरी गेट के पास पहुँचा ही था।तभी तखतपुर की ओर से बिलासपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार हाईवा के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सुभाष कुमार बंजारे की बाइक को ठोकर मार दिया।हादसा इतना जबरदस्त था कि वकील सुभाष कुमार बंजारे गाड़ी से गिर गया और हाईवे के पहिए के नीचे आ गया। जिससे वकील के पैर पर हाइवा का चक्का चढ़ने से पैर बुरी तरह से कुचल गया है।इधर हादसे को देख हाईवा चालक अपने गाड़ी को छोड़कर घटना स्थल से फरार हो गया। घटना को देखते ही आसपास के लोगो ने फौरन पुलिस और डायल 112 को सूचना दी।जिन्होने गंभीर रूप से घायल वकील को ईलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है