Blog

पेपर लीक से रोजगार तक… बिलासपुर में युवाओं के बीच उतरेंगे इमरान प्रतापगढ़ी…छात्रों की गूंज’ में शिक्षा व्यवस्था पर होगा सीधा संवाद

बिलासपुर। प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों, शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता और रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस अब सीधे छात्रों और युवाओं के बीच पहुंचने जा रही है। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी रविवार 12 जुलाई को बिलासपुर पहुंचेंगे। यहां वे छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों और युवाओं से सीधा संवाद करेंगे।कांग्रेस नेताओं के अनुसार, कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक यश पैलेस, बिलासपुर में किया जाएगा। संवाद कार्यक्रम के बाद इसी परिसर में प्रेस वार्ता भी आयोजित होगी,जिसमें इमरान प्रतापगढ़ी मीडिया से चर्चा करेंगे।आयोजकों के अनुसार, हाल के वर्षों में देश के विभिन्न राज्यों में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और रोजगार से जुड़े मुद्दे लगातार चर्चा में रहे हैं। इन घटनाओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं की मेहनत और भविष्य को प्रभावित किया है। इन्हीं विषयों को केंद्र में रखकर बिलासपुर में यह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

पेपर लीक से परीक्षा प्रणाली तक होगी चर्चा

कार्यक्रम के दौरान इमरान प्रतापगढ़ी छात्रों और युवाओं से कई अहम विषयों पर चर्चा करेंगे। इनमें—
प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं।
परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता।
भर्ती प्रक्रियाओं में देरी।
शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियां।
रोजगार के अवसर।
युवाओं की अपेक्षाएं और सुझाव।
प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता।
जैसे विषय प्रमुख रहेंगे।

छात्र रख सकेंगे अपनी बात

आयोजकों का कहना है कि छात्रों की गूंज कार्यक्रम का उद्देश्य केवल संबोधन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे राष्ट्रीय स्तर के नेतृत्व के सामने रखने का अवसर भी मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी अपने अनुभव और सवाल भी साझा कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *