Blog

पेयजल समस्या ग्रस्त क्षेत्र देवरीखुर्द,तालापारा और मिनी बस्ती का निगम कमिश्नर ने किया निरीक्षण

देवरीखुर्द में खराब मोटर को तत्काल ठीक करने और एचडीपी टैंक लगाने के निर्देश

तालापारा में नागरिकों से खुलें नल में टोटी लगाने को कहा

बिलासपुर- शहर के संभावित पेयजल समस्या वाले क्षेत्रों का आज निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने निरीक्षण किया। इस दौरान देवरीखुर्द में गली नंबर सात में मोटर पंप के खराब होने पर उसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए,जिसके बाद शाम तक मोटर पंप सुधार लिया गया है।

इसके अलावा देवरीखुर्द में जहां जहां पानी की समस्या है वहां एचडीपी टैंक लगाने के निर्देश जोन कमिश्नर को दिए हैं ताकि नागरिकों को तकलीफ ना हो और पानी उपलब्ध हो सकें। इससे पूर्व तालापारा में अधिकांश स्थानों पर घर के पास लगे खुलें नलों से पानी बहता देख,टोटी लगाने के निर्देश और नागरिकों से उसके रख-रखाव का भी अपील किए ताकि बहुमूल्य पानी ना बहें। निगम कमिश्नर श्री सर्वे ने मिनी बस्ती का भी निरीक्षण किया। इस दौरान नाली एवं उसके आसपास साफ-सफाई के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *