पैसों और पुरानी रंजिश के चलते कुदाली से जानलेवा हमला करने वाले गिरफ्तार,हत्या करने के प्रयास से सिर पर किया गया था प्राणघातक हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर/मुंगेली/
पुरानी रंजिश और पैसों के लेनदेन के चलते सिर पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए दोनों आरोपियों को रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।
दरअसल प्रार्थी भवानी सिंह ठाकुर औराबाधा ने सिटी कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि सुबह करीब 6 बजे वह अपने घर में था उसी समय गांव का अभिषेक सिंह ठाकुर आकर बताया कि चाचा हरिवंश सिंह ठाकुर खेत तरफ जा रहा था और राजू मरकाम के घर के पास ही पहुंचा था तभी राजू मरकाम ने पुरानी रंजिश को लेकर संतोष मरकाम एवं राजू मरकाम दोनों एक राय होकर हत्या करने के नियत से चाचा हरिवंश सिंह ठाकुर के कुदरी को छीनकर प्राणघातक हमलाकर मारपीट किया है। सूचना मिलने पर मै जाकर देखा तो चाचा बेहोश था और चेहरा खून से लथपथ होने कि रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान अतिरिक्त पुलिस मुंगेली सुश्री नवनीत छाबड़ा, अति. पुलिस अधीक्षक मुंगेली प्रशांत शुक्ला एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली आशीष अरोरा के मार्गदर्शन पर घटनास्थल का निरीक्षण किये व वैज्ञानिक अधिकारी सीन ऑफ क्राईम मोबाईल युनिट जिला मुंगेली द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया । इसी बीच आरोपियों की तलाश कर अभिरक्षा में लेकर बारिकी से पूछताछ किया गया । आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पोली ने आरोपी राजू मरकाम से 1 कुदरी को जप्त किया।पुलिस ने आरोपी राजू मरकाम पिता शिवलाल मरकाम उम्र 36 वर्ष जाति गोड और संतोष मरकाम पिता शिवलाल मरकाम उम्र 38 वर्ष जाति गोड औराबांधा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।