Blog

प्रदेशव्यापी कलमबंद, कामबंद एवं सामूहिक अवकाश पर गए राजस्व अधिकारी.. बोले,गिरफ्तारी नहीं होगी तो होगा आंदोलन….

नायब तहसीलदार प्रकरण में गिरफ्तारी नहीं होने से हुए नाराज

बिलासपुर।नायब तहसीलदार के साथ हुए हादसे को लेकर जिले के नहीं बल्कि प्रदेश भर के राजस्व विभाग के अधिकारियों के नाराजगी बनी हुई है।इसके लिए 1 जून से कलमबंद और काम बंद करके हड़ताल कर दिया है।कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के लोगो ने सीएम और मंत्री के नाम दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है।जिसमें यह भी उल्लेख किया गया है कि अगर दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जायेगा।

दरअसल उप तहसील राजापुर, तहसील मैनपाट, जिला सरगुजा में पदस्थ नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री तुषार मानिक के साथ शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान घटित मारपीट, अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा की गंभीर घटना को लेकर दोषियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं की गई है।इसे प्रदेश भर के कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के लोगो के।भयंकर नाराजगी बनी हुई है।यही कारण है कि 1 जून से प्रदेश भर के काम बंद और कलमबंद हड़ताल कर दिया गया है।इसके लिए सोमवार को जिले के राजस्व अधिकारियों
ने कलेक्टर से मिलकर सीएम और मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।
जिसमें दोषियों पर कार्रवाई और गिरफ्तार करने की मांग की गई है।इसके अलावा ज्ञापन में यह भी लिखा गया है कि आगे आरोपियों की गिरफ्तारी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों के अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जायेगा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में संघ के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *