Blog

प्रदेश में संचालित है 48559 शासकीय स्कूल, जिनमे रिक्त हैं शिक्षकों के 25907 पद, रिक्त पदों की भर्ती पर मुख्यमंत्री ने सदन को दिया यह जवाब

–प्रदेश में संचालित शासकीय स्कूलों और उसमें रिक्त पदों की जानकारी आज विधानसभा में मांगी गई थी। लिखित जवाब में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया है कि प्रदेश में 4859 शासकीय स्कूलों का संचालन किया जाता है। जिसमें 25907 शिक्षकों के पद रिक्त हैं।

रायपुर। आज विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत के पहले ही दिन प्रदेश में संचालित शासकीय स्कूलों और उसमें रिक्त पदों की जानकारी तथा भर्ती के संबंध में सवाल पूछा गया। अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह के लिखित सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवाब दिया कि प्रदेश में प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल को मिलाकर कुल 48559 स्कूल संचालित हैं। जिनमें प्राचार्य व्याख्याता, प्रधान पाठक, पूर्व माध्यमिक शाला, शिक्षक, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला और सहायक शिक्षक के 6424 पद रिक्त हैं। रिक्त पदों की भर्ती के संबंध में भी सवाल पूछा गया था जिसका जवाब मुख्यमंत्री ने लिखित तौर पर दिया है।

अकलतरा से कांग्रेस विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने सवाल पूछा था कि प्रदेश में कितने शासकीय प्राथमिक ,पूर्व माध्यमिक हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल संचालित है? युक्तियकतकरण के पूर्व यू डाइस नंबर से कितने शासकीय स्कूल संचालित हो रहे थे एवं युक्तियुक्तकरण के बाद कितने यू डाइस नंबर से संचालित हो रहे हैं? प्रदेश में संचालित शासकीय विद्यालयों में सहायक शिक्षक, शिक्षक, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला,प्रधान पाठक माध्यमिक शाला, व्याख्याता एवं प्राचार्य के कुल कितने पद रिक्त हैं? इसके अलावा अगले प्रश्न में पूछा गया है कि रिक्त पदों पर नई शिक्षक भर्ती के लिए क्या कार्य योजना तैयार की गई है? रिक्त पदों पर कब तक भर्ती कर ली जाएगी?

जिसके लिखित जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया है कि प्रदेश में 48559 शासकीय स्कूल संचालित है। जिनमें 30726 प्राथमिक शाला,13085 पूर्व माध्यमिक शाला, हाईस्कूल 1872,हायर सेकेंडरी स्कूल 2876 हैं।

इनमें प्राचार्य के 3443 पद, व्याख्याता के 6773 पद, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला के 2984 पद, शिक्षक के 4750 पद, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के 1533 पद, सहायक शिक्षक के 6424 पद रिक्त हैं। कुल मिलाकर शिक्षकों के 25907 पद रिक्त हैं।

वर्ष 2024–25 में कुल 4859 यू डाइस नंबर से शासकीय स्कूल संचालित हो रही थी। युक्तियुक्तकरण पश्चात सभी यू डाइस नंबर मौजूद है जिनकी संख्या 48559 है। भर्ती के संबंध में मुख्यमंत्री ने बताया है कि भर्ती एक सतत प्रक्रिया है जिसकी समय सीमा बताया जाना संभव नहीं होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *